जबलपुर

अप्रैल के अंतिम दो दिन और तेज गर्मी के आसार, सूरज के तेवर हुए तल्ख

सुबह से शाम तक गर्म हवा और तेज धूप झुलसा रही है। मौसम विभाग के अनुसार चार दिन में जबलपुर संभाग के जिलों में तेज गर्मी का असर रहेगा।
less than 1 minute read
Apr 24, 2025
Hot weather
Hot weather

Hot weather : सूरज के तीखे तेवर बरकरार हैं। भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। सुबह से शाम तक गर्म हवा और तेज धूप झुलसा रही है। मौसम विभाग के अनुसार चार दिन में जबलपुर संभाग के जिलों में तेज गर्मी का असर रहेगा। लू जैसे हालात रहेंगे। 28 अप्रेल से मौसम में फिर बदलाव की संभावना है। जबलपुर में गुरुवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

Hot weather : रात में राहत

शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज हुआ, यह यह सामान्य से दो डिग्री अधिक था। दोपहर को तेज गर्मी व गर्म हवा चलने से सड़कों पर आवाजाही कम रही। लोग छांव वाली जगह ढूंढ़ते रहे। रात का न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री कम था। इसके चलते रात में राहत रही।


Hot weather


Hot weather : गर्म हवा चले

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मौसम साफ है, जिससे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। अगले 4 से 5 दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण तंत्र के कारण अप्रेल के अंत तक गर्म हवा चल सकती हैं। उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

Published on:
24 Apr 2025 12:30 pm