जबलपुर

ट्रक और ट्रॉले की जोरदार भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, ऐसे बची ड्राइवरों की जान

Truck-Trolley Accident : तेज रफ्तार ट्रक और ट्रॉले के बीच आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अचानक ही दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई।
2 min read
• •
Updated: 16 Dec 2024, 9:58 AM IST
Truck-Trolley Accident

Truck-Trolley Accident : प्रशासन की तमाम सख्तियों और ट्रैफिक डिपार्टमेंट द्वारा लगातार चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियानों के बावजूद मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया सड़क हादसे की खबर सूबे के जबलपुर से सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक और ट्रॉले के बीच आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अचानक ही दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने समय रहते ड्राइवरों को बाहर निकाला लिया, जिसके चलते दोनों की जान बच गई।

आपको बता दें कि, ये पूरा घटनाक्रम बरेला थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले शारदा मंदिर के सामने का है। बताया जा रहा है कि, सीमेंट से भरा ट्राला रायपुर की ओर जा रहा था, जबकि डामर से भरा ट्रक जबलपुर की ओर आ रहा था। तभी मंदिर के सामने दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही दोनों वाहनों में लाग भड़क गई।

हादसे के बाद मार्ग पर लगा लंबा जाम

इधर, घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों ड्राइवरों को समय रहते बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस और दमकल टीम को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना के चलते बरेला मार्ग के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही।

Updated on:
16 Dec 2024, 9:58 AM IST
Published on: