24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP में भीषण सड़क हादसा : 30 लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 4 की मौत 10 की हालत गंभीर

Horrible Road Accident : घाटीगांव जखोदी के पास ट्रैक्टर अचानक पलट गई। गाड़ी पलटने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।
2 min read
Google source verification
Horrible Road Accident

Horrible Road Accident : ट्रैफिक विभाग की ओर से लगातार चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा और जागरूकता अभियानों के बावजूद मध्य प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालात ये हैं कि, यहां रोजाना सैकड़ों लोग हादसों में घायल हो रहे हैं, जबकि दर्जनों अपनी जान भी गवा रहे हैं। ताजा मामला सूबे के ग्वालियर से सामने आया। यहां एक ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, 10 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।

घटना घाटीगांव थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि, ये सभी जड़ी बूटी लेकर जा रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। ट्रैक्टर ट्राली में करीब 30 लोग सवार थे। इस दौरान घाटीगांव जखोदी के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। गाड़ी पलटने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, 10 लोग गंभीर घायल बताए जा रहे है। अन्य सभी को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें- नींद पूरी करने स्कूल आते हैं ये मास्टर जी, कुर्सी पर सोते हुए Video Viral

हादसे में दो महिलाओं और दो पुरुषों की मौत

सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से सभी को अस्पताल भेजा गया। जहां घायलों का इलाज जारी है। मृतकों में दो महिला फूलवती आदिवासी (35), कस्तूरी बाई (65) और दो पुरुष रामदास अदिवासी (46), अरुण आदिवासी (14) शामिल है। फिलहाल घाटीगांव थाना पुलिस इस पूरी घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।