
MP News : वैसे तो एक शिक्षक अपने छात्रों को बेहतर शिक्षा देकर भविष्य के ऊंचे आसमान में उड़ने का सपना पूरा कराने के लिए प्रोत्साहित करता है, लेकिन मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित एक सरकारी स्कूल के गुरूजी बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करते हुए खुद ही सपनों की दुनिया में चले जाते हैं। इसकी बानगी बयां करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक मास्टर जी क्लासरूम में कुर्सी पर बैठे सोते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो छतरपुर के शासकीय माध्यमिक शाला वार्ड नंबर 13 में पदस्थ शिक्षक देवकीनंदन साहू का है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह मास्टर साहब कक्षा में रखी कुर्सी पर बैठे-बैठे छात्रों को पढ़ाने के बजाए सो रहे हैं। हालांकि, इस दौरान सिर्फ दो छात्र ही वहां मौजूद थे। बाकी बैग रखे हुए हैं। जिससे लग रहा है कि लंच टाइम के दौरान शिक्षक ने झपकी ले ली थी।
लेकिन इस तरह कक्षा के अंदर सोने से बच्चों को क्या शिक्षा मिलेगी ये बात शिक्षक होने के नाते क्लासरूम में सोने वाल गुरूजी को समझनी चाहिए। अब देखना होगा कि इस मामले में लीपापोती की जाएगी या बच्चों के भविष्य की फिक्र रखते हुए जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई की जाती है।
Updated on:
14 Dec 2024, 5:48 PM IST
Published on:
14 Dec 2024, 5:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.