जबलपुर

सफेद रंग की वेन्यू कार में मिली अवैध शराब, जबलपुर में कार छोड़कर भागा ड्राइवर

Illegal Liquor Seizure: कार की डिक्की और सीटों में मिली शराब, कार से कुल 17 पेटियों में 24 केन बीयर, 12 बोतल और अंग्रेजी शराब के 730 पाव बरामद हुए।
1 minute read
• •
Updated: 28 Oct 2026, 8:27 PM IST
jabalpur car sharab
illegal liquor seized white hyundai venue car driver escapes, कार में रखी हुई शराब (Source-Patrika)

Jabalpur Illegal Liquor Seizure: मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने मुखबिर की एक सटीक सूचना पर बिना नंबर की एक कार से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जब कार को रोकने की कोशिश की तो कार चालक तेजी से कार भगाकर ले गया। पुलिस ने पीछा किया तो घबराकर कार ड्राइवर कार को अंधेरे में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार व शराब को जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर के बारे में पता लगा रही है।

मुखबिर की सटीक सूचना पर मिली सफलता

जबलपुर जिले के चरगवां थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिना नंबर की सफेद रंग की वेन्यू कार में गोटेगांव की ओर से बड़ी मात्रा में शराब लाई जा रही है। पुलिस ने सूचना पर सुबह 5 बजे सनेर नदी मोड़ पर नाकेबंदी कर कार को रोकने की कोशिश की। लेकिन कार चालक कार रोकने की जगह तेज रफ्तार में कार भगाते हुए ले गया। पुलिस ने पीछा किया तो कार कुछ दूरी पर सिद्धबाबा रोड़ पर कार चालक कार को अंधेरे में छोड़कर भाग गया।

कार में मिली शराब

पुलिस ने जब कार को खोलकर देखा तो कार में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। सीटों और डिक्की में शराब की पेटियां रखी हुई थीं। पुलिस ने कार से कुल 17 पेटियों में 24 केन बीयर, 12 बोतल और अंग्रेजी शराब के 730 पाव बरामद किए हैं। जब्त की गई शराब में गोवा, मैकडॉवेल व्हिस्की, ओल्ड मॉन्क और मैकडॉवेल रम, ब्लैक बकार्डी और आइकॉनिक व्हाइट व्हिस्की शामिल हैं। पुलिस ने फरार अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज किया है और फरार चालक की तलाश कर रही है। कार के मालिक के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटाने में लग गई है।

Updated on:
28 Oct 2026, 8:27 PM IST
Published on: