जबलपुर

इंडिगो ने समर सीजन में जारी किया नया शेड्यूल, देखें लिस्ट

Indigo Flight : इंडिगो ने अपना समर शेडयूल जारी कर दिया है। इसमें दो बड़े शहरों के लिए दो-दो उड़ान शुरू की गई हैं। दोनों शहरों के बीच फ्लाइट्स की संख्या बढ़ने से फ्लायर्स को फायदा होगा।

less than 1 minute read
Apr 08, 2025

Indigo Flight : जबलपुर से हैदराबाद और इंदौर का हवाई सफर आसान होगा। दोनों शहरों के लिए सुबह और शाम दोनों समय उड़ान मिलेगी। हाल ही में इंडिगो ने अपना समर शेडयूल जारी किया। दोनों शहरों के लिए दो-दो उड़ान शुरू की गई हैं। अभी तक यहां एक फ्लाइट जाती थी। दोनों शहरों के बीच फ्लाइट्स की संख्या बढ़ने से फ्लायर्स को फायदा होगा।

अभी दोनों शहरो के लिए एक फ्लाइट है। इस कारण कई बार फ्लायर्स को सीट नहीं मिल पाती थी। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के उच्च अधिकारी को बुलाया है। वे बुधवार को शहर आएंगे। परिचर्चा में जनप्रतिनिधि, सेना अधिकारी, प्रबुद्ध वर्ग व विभिन्न सेक्टर के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसका मुख्य उद्देेश्य शहर को नए शहरों से एयर कनेक्टिविटी से जोड़ना है। एयर इंडिया एक्सप्रेस टाटा समूह के एयर इंडिया की अनुशांगिक एयर लाइंस है। यह भारत में कई हब के साथ पॉइंट-टू-पॉइंट उड़ान संचालित करती हैं।

जबलपुर-हैदराबाद

  • जबलपुर से उड़ान: सुबह 08.55 बजे
  • हैदराबाद पहुंचेगी: सुबह 11.05 बजे
  • जबलपुर से उड़ान: शाम 04.05 बजे
  • हैदराबाद पहुंचेगी: शाम 06.15 बजे
  • हैदराबाद से उड़ान: सुबह 09.50 बजे
  • जबलपुर पहुंचेगी: 11.50 बजे
  • हैदराबाद से उड़ान: शाम 04.55 बजे
  • जबलपुर पहुंचेगी: 06.50 बजे

जबलपुर-इंदौर

  • जबलपुर से उड़ान:दोपहर 12.10 बजे
  • इंदौर पहुंचेगी: दोपहर 1.30 बजे
  • इंदौर से उड़ान: सुबह 06.55
  • जबलपुर पहुंचेगी: सुबह 08.20 बजे
  • जबलपुर से उड़ान: शाम 7.10 बजे
  • इंदौर पहुंचेगी: रात 08.35 बजे
  • इंदौर से उड़ान: दोपहर 01.55 बजे
  • जबलपुर पहुंचेगी:दोपहर 03.20 बजे
Published on:
08 Apr 2025 10:16 am
Also Read
View All

अगली खबर