जबलपुर

Jabalpur Airport: जबलपुर एयरपोर्ट का छज्जा गिरने पर प्रियंका गांधी ने साधा भाजपा पर निशाना

Jabalpur Airport: जबलपुर एयरपोर्ट का छज्जा गिरने की गूंज दिल्ली तक पहुंची, शुरू हुई सियासी बयान बाजी...
less than 1 minute read
Jun 28, 2024
priyanka gandhi

Jabalpur Airport: मध्यप्रदेश के जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट (Dumna Airport Jabalpur) का छज्जा गिरने (Roof) की घटना के बाद अब इस पर सियासत गर्माती नजर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा तीन महीने पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन किए जाने को लेकर कांग्रेस भाजपा और पीएम नरेन्द्र मोदी पर तीखे हमले बोल रही है और अब इसी कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी X पर लिखा है।

पीएम मोदी पर प्रियंका गांधी का निशाना

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है-

  • मार्च में पीएम मोदी ने टर्मिनल 1 का उद्घाटन किया था आज उसकी छत ढह गई जिसमें एक कैब ड्राइवर की दुखद मौत हो गई।
  • इसी तरह 3 माह पहले पीएम ने जबलपुर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था उसकी भी छत ढह गई।
  • अयोध्या में निर्माण कार्यों के खस्ताहाल को पूरा देश दुखी है।यह भाजपा का चंदा लो और धंधा दो का भ्रष्टाचारी मॉडल है जिससे अब पर्दा उठ चुका है। उन्होंने पीएम पर कटाक्ष करते हुए सवाल उठाया है कि प्रधान उद्घाटन मंत्री जी क्या इन घटिया निर्माण कार्यों और इस भ्रष्टाचारी मॉडल की जिम्मेदारी लेंगे।

गुरुवार को गिरा था एयरपोर्ट का छज्जा

मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में स्थित 450 करोड़ की लागत से हालही में बने डुमना एयरपोर्ट ( Dumna Airport ) पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग के ड्राप एंड गो एरिया में टेंसिल रूफ ( Tensile Roof ) फटने से पानी का सैलाब सा आ गया, जिसकी चपेट में आई आयकर विभाग की एक सरकारी कार चकनाचूर हो गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- Jabalpur airport : भरभराकर गिरा जबलपुर एयरपोर्ट का छज्जा, नीचे खड़ी कार चकनाचूर, Video

Updated on:
28 Jun 2024 04:13 pm
Published on:
28 Jun 2024 04:12 pm