जबलपुर

क्रूज हादसे से कुछ देर पहले का वीडियो आया सामने, कोई नहीं पहना था लाइफ जैकेट

Jabalpur Bargi Dam Tragedy: जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज पलटने से हुई भयावह घटना में अब तक 9 लोगों के शव मिले, 4 अब भी लापता, 28 लोग सुरक्षित बचे, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी जताया शोक।

2 min read
May 01, 2026
Jabalpur Bargi Dam Tragedy Video surfaces from moments before cruise accident

Jabalpur Bargi Dam Tragedy: मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में क्रूज डूबने की भयावह घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है तो वहीं 4 अब भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। 28 लोगों की किस्मत अच्छी थी जो उनकी जान बच गई है। हादसे के बाद एक तरफ जहां कई तरह के सवाल उठ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अब हादसे से ठीक पहले का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में क्रूज में सवार लोग मौज मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

देखें वीडियो-

ये भी पढ़ें

‘मौत’ के तूफान की प्रदीप ने बताई आपबीती, कफन हटाकर पत्नी-बेटे से बोले- ‘यूं खामोश मत रहो’

क्रूज हादसे से पहले का वीडियो आया सामने

हादसे से पहले का जो वीडियो सामने आया है वो करीब 36 सेकंड का है इसमें क्रूज में सवार सभी लोग मौज मस्ती करते नजर आ रहे हैं। मस्ती का माहौल के बीच पानी की लहरें भी दिख रही हैं लेकिन वीडियो में जो हैरान कर देने वाली बात है वो वीडियो में दिख रहे लोगों में से किसी के भी लाइफ जैकेट न पहने होने की है। वीडियो में जितने भी लोग दिख रहे हैं उनमें से किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहनी है।

वीडियो में मरीना और त्रिशान भी हैं

इस वीडियो में मरीना और उनका बेटा त्रिशान भी दिख रहा है। मरीना बेटे त्रिशान को गोदी में लेकर क्रूज में बैठी दिख रही है। बता दें कि मरीना और त्रिशान दोनों की ही हादसे में मौत हो गई है। मरीना ने बेटे की जिंदगी बचाने की कोशिश अपनी अंतिम सांस तक की। जैसे ही हालात बिगड़े मरीना ने बेटे त्रिशान को अपनी लाइफ जैकेट में सीने से लगा लिया। वो अपनी बांहों में बेटे को समेटे रही और सांसें थमने के बाद भी बेटे को सीने से अलग होने नहीं दिया। रेस्क्यू टीम को जब मरीना का शव मिला तो उसकी बांहों में बेटे त्रिशान का शव भी था। जिसे देखकर रेस्क्यू टीम की भी आंखें नम हो गईं।

बरगी डैम में क्रूज डूबने से अब तक 9 लोगों की मौत

बता दें कि गुरुवार शाम को बरगी डैम में तेज आंधी तूफान के बीच क्रूज डूबने की घटना में अब तक 9 लोगों के शव मिल चुके हैं, 4 लोग अब भी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। हादसे में 28 लोग सुरक्षित बचे हैं। इस भयावह हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक जताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी है और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये सहायता देने की घोषणा की है। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। शुक्रवार को खुद सीएम मोहन यादव जबलपुर पहुंचे हैं जहां उन्होंने हादसे में प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

ये भी पढ़ें

‘अंदर भगदड़ मची थी…’, जबलपुर क्रूज हादसे में चौंकाने वाला खुलासा
Published on:
01 May 2026 06:01 pm
Also Read
View All