जबलपुर

एमपी के इस महानगर में महज 8 मिनिट में सिमट जाएगी 45 मिनट की दूरी

Nitin Gadkari- मध्यप्रदेश के इस महानगर को जल्द ही आवागमन की बड़ी सुविधा उपलब्ध होगी। यहां एक विशाल फ्लाई ओवर बनाया गया है जोकि 45 मिनट की दूरी को महज 8 मिनिट में सिमटा देगा।

2 min read
Aug 20, 2025
Jabalpur flyover will reduce the distance of 45 minutes to just 8 minutes

Nitin Gadkari- मध्यप्रदेश के इस महानगर को जल्द ही आवागमन की बड़ी सुविधा उपलब्ध होगी। यहां एक विशाल फ्लाई ओवर बनाया गया है जोकि 45 मिनट की दूरी को महज 8 मिनिट में सिमटा देगा। महानगर जबलपुर में मदनमहल से दमोह नाका तक ये फ्लाई ओवर बनाया गया है जिसका केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी लोकार्पण करेंगे। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बुधवार को फ्लाई ओवर का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने की अपील भी की।

'मदनमहल से दमोह नाका' फ्लाई ओवर मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव शनिवार यानि 23 अगस्त को इसे जनता को समर्पित करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जायजा लिया। उन्होंने फ्लाई ओवर का निरीक्षण भी किया।

ये भी पढ़ें

एमपी में कड़ी कार्रवाई, दो अधिकारियों को निलंबित किया, तीन अन्य पर भी लटकी तलवार

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि 2004 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने के दौरान मैंने जबलपुर के यातायात को व्यवस्थित करने के लिए फ्लाई ओवर निर्माण को अपने संकल्प पत्र में शामिल किया था। इसके लिए कोशिश भी की। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री बनने के बाद जब नितिन गडगरी मध्यप्रदेश आए तो उनसे फ्लाई ओवर निर्माण की मांग की। गडकरी ने इसकी तत्काल स्वीकृति दे दी थी।

मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि 7 किमी लंबा यह फ्लाई ओवर करीब 11 सौ करोड़ की लागत से निर्मित हुआ है। इसमें रेल मार्ग के ऊपर देश का सबसे लम्बा सिंगल स्पान केबल स्टे ब्रिज भी बना है, जिसकी लंबाई 192 मीटर है। इसमें 3 बो स्ट्रिंग ब्रिज बनाए गए हैं जिसमें दो रानीताल में और एक बलदेवबाग में बनाया गया है। करीब 70 मीटर लंबाई का हिस्सा पूरी तरह स्टील से निर्मित किया गया है।

फ्लाई ओवर से दूरी सिर्फ 6 से 8 मिनट में तय हो जाएगी

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि अभी मदनमहल से दमोह नाका तक जाने में अभी करीब 40 से 45 मिनट लगते हैं। फ्लाई ओवर से यह दूरी सिर्फ 6 से 8 मिनट में तय हो जाएगी। इसके नीचे बास्केटबल कोर्ट, ओपन जिम, बच्चों के लिए पार्क बनाए गए हैं। पूरे फ्लाई ओवर में 10 स्थानों पर दिशा सूचक बोर्ड लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें

एमपी कांग्रेस के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा, पार्टी में मची खलबली

Updated on:
20 Aug 2025 08:59 pm
Published on:
20 Aug 2025 08:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर