जबलपुर

एमपी में दौड़ेगी एक और वंदेभारत, महज 7 घंटों में पूरा कर लेगी 2 बड़े शहरों के बीच का सफर

VANDE BHARAT Jabalpur Raipur मध्यप्रदेश में एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन VANDE BHARAT TRAIN जल्द ही पटरियों पर दौड़ सकती है।
2 min read
• •
Jan 26, 2025
Feature image
VANDE BHARAT Jabalpur Raipur

मध्यप्रदेश में एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन VANDE BHARAT TRAIN जल्द ही पटरियों पर दौड़ सकती है। यह ट्रेन दो राज्यों के बीच चलेगी। प्रस्तावित वंदेभारत एक्सप्रेस VANDE BHARAT TRAIN दोनों प्रदेशों के दो बड़े शहरों के बीच का सफर महज 7 घंटों में पूरा कर लेगी। रेलवे बोर्ड ने नई वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए पश्चिम मध्य रेलवे से शेड्यूल मांगा है।
नई ट्रेन मध्यप्रदेश से छतीसगढ़ तक का सफर और सुविधाजनक व आसान करेगी। इससे औद्योगिक विकास की भी आस लगाई जा रही है।

एमपी की संस्कारधानी कहे जानेवाले जबलपुर से छतीसगढ़ की राजधानी रायपुर तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी। इसे गोंदिया होते हुए चलाया जाएगा। प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार करीब 410 किमी का यह सफर नई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन मात्र 7 घंटों में पूरा करेगी।

जबलपुर से रायपुर के लिए दो रेल मार्ग हैं। एक रेल लाइन कटनी, शहडोल और बिलासपुर होते हुए रायपुर पहुंचती है जबकि दूसरा मार्ग गोंदिया होते हुए है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस को जबलपुर से गोंदिया होते हुए रायपुर तक चलाया जाएगा। इस मार्ग पर फिलहाल केवल एक एक्सप्रेस ट्रेन चल रही है।

पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर रायपुर वंदेभारत के लिए रेलवे बोर्ड को शेड्यूल भेज दिया है। इसके अनुसार नई वंदेभारत एक्सप्रेस जबलपुर से सुबह 5 बजे रवाना होकर 6.49 बजे नैनपुर, 8.08 बजे बालाघाट, 9.10 बजे गोंदिया, 10.24 बजे राजनांदगांव, 11.12 बजे दुर्ग और 11.55 बजे रायपुर पहुंच जाएगी।

इसी तरह दोपहर 1.20 बजे रायपुर से रवाना होकर मध्यान्ह 2.10 बजे दुर्ग, 2.29 बजे राजनांदगांव, 3.55 बजे गोंदिया, 4.29 बजे बालाघाट, शाम 5.44 बजे नैनपुर होते हुए रात 8.15 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इस प्रकार वंदेभारत एक्सप्रेस से जबलपुर से रायपुर के बीच की यात्रा करीब 7 घंटे में पूर्ण हो जाएगी।

जबलपुर से वाया गोंदिया रायपुर तक प्रस्तावित नई वंदेभारत एक्सप्रेस से सिवनी, मंडला और बालाघाट के यात्रियों को खासा लाभ होगा। नागपुर जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा होगी, गोंदिया से उन्हें कई ट्रेनें मिलेंगी।

Updated on:
26 Jan 2025 06:56 pm
Published on:
26 Jan 2025 06:56 pm