जबलपुर

road accident: मोटरसाइकिल सवारों में सीधी भिडंत, पुलिस आरक्षक सहित तीन की हालत नाजुक

सभी घायल मेडिकल कॉलेज रेफर

2 min read
Apr 27, 2018
latest bike accident news in jabalpur district

जबलपुर/सिहोरा। सिहोरा-मझौली रोड पर फर्राटा भर रहे दो मोटरसाइकिल सवार शुक्रवार को आमने-सामने से भिड़ गए। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पर सवार युवक उछलकर कई फीट दूर जाकर गिरे। हादसे में दोनो मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गइ। बाइक चला रहे एक पुलिस आरक्षक सहित तीन लोगों को गंभीर चोटे आयी है। जिनकी हालत अभी नाजुक बनीं हुइ है। वहीं, मौके पर पहुंची मझौली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

रिवझां गांव के पास भिड़त
प्राप्त जानकारी के अनुसारमझौली थाने में पदस्थ आरक्षक शुभम शर्मा (35) ड्यूटी करके अपनी मोटरसाइकिल (पल्सर) क्रमांक एमपी 20 एनडी 7692 से सिहोरा लौट रहा था। दोपहर दो बजे के लगभग वह रिवझां ग्राम के पास पहुंचा। उसी सामने से आ रही मोटरसाइकिल (टीव्हीएस स्पोट्र्स) क्रमांक एमपी 20 एमवाय 1576 से उसकी बाइक सीधी भिड़ गई। भिड़ंत होते ही टीव्हीएस मोटर सायकिल में सवार तीनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। वही आरक्षक सिर के बल रोड में गिर पड़ा। जिससे उसे सिर पर गंभीर चोटे आयी है।

108 से भेजे गए सिहोरा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भिड़ंत की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहुंचकर देखा कि बाइक के पास में चार युवक सड़क पर गिरे पड़े है। उनके सिर से खून बह रहा है। ग्रामीण ने पुलिस को सूचित करने के साथ ही फौरन 108 एंबुलेंस को सूचित किया। इसके बाद घटना में घायल चारों युवकों को सिहोरा अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की स्थिति गंभीर होने की बात कही। हालत नाजुक होने पर तीनों घायलों को मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है।

मौके पर जमा हो गइ भीड़
सिहोरा-मझौली रोड पर हुए हादसे की खबर जैसे ही फैली मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गइ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा लापरवाही के कारण हुआ। सूनी सड़क पाकर बाइक सवार सड़क पर फर्राटा भरते है। ऐसे में अचानक सामने से वाहन आने पर सवार बाइक पर नियंत्रण खो बैठते है। उससे इस प्रकार के हादसे बढ़ रहे है। प्रत्यक्षदर्शियों का ये भी कहना है कि यदि वाहन चलाते समय आवश्यक हेलमेट को बाइक सवार पहने होते तो इतनी गंभीर चोटें उन्हें नहीं आती। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरु कर दी है। बाइक के रजिस्ट्रेशन और बीमा संबंधी ब्योरा भी खंगाला जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Road Accident in NH-12: दर्दनाक हादसे में 2 बाइक सवारों की मौत, 1 की हालत नाजुक
Published on:
27 Apr 2018 04:51 pm
Also Read
View All