12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Road Accident in NH-12: दर्दनाक हादसे में 2 बाइक सवारों की मौत, 1 की हालत नाजुक

अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवारों को मारी टक्कर

2 min read
Google source verification
horrible accident two Bikers killed in road crash,road accident in mp,road accident in narsinghpur ,road accident in national highway,accidents on national highways in india,road accident,road accident in jabalpur narsinghpur road,road accident in india,crime,recent bike accident in madhya pradesh,Jabalpur,jabalpur police,narsinghpur,

Horable Accident in Narsinghpur-Jabalpur Road, 2 Bikers killed

जबलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गइ। घटना एनएच पर स्थित नरसिंहपुर जिले के ग्राम रमखिरिया के पास हुइ। जहां, एक अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी। इस टक्कर में दो बाइक पर सवार तीन लोगों के सिर पर गंभीर चोटें आयी। जिसके चलते दो घायलों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रुप से घायल एक अन्य बाइक सवार को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां, उसका उपचार जारी है। सुवातला पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरु कर दी है।

जबलपुर की ओर जाते वक्त हादसा
पुलिस के अनुसार एनएच 12 पर दो बाइक में सवार तीन लोग जबलपुर की ओर जा रहे थे। इन बाइक सवारों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें बृजेश लोधी पिता नरवर सिंह उम्र करीब 26 वर्ष निवासी बंधी एवं घनश्याम ठाकुर उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम जमुनिया थाना महाराजपुर जिला सागर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में राजेश चढ़ा निवासी ग्राम बंधी गंभीर रुप से घायल हो गया। बाइक सवारों को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के पहचान के प्रयास किए जा रहे है।

देखने वाले सिहर उठे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि देखने वाले सिहर उठे। अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गइ थी। सड़क पर पड़ी बाइक्स के पास ही उसमें सवार लोगों भी गिरे पड़े थे। जिनके सिर पर गंभीर चोट के कारण खून बह रहा था। खून अधिक बहने के कारण ही दो लोगों की मौत की बात कही जा रही है।

करेली अस्पताल में भर्ती
पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग में दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर डायल-100 और 108 एंबुलेंस को रवाना किया गया। घायल राजेश को फौरन 108 से करेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां, चिकित्सकों के प्रारंभिक उपचार के लिए घायल की हालत स्थिर बनी हुइ है।