1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ननद-भाभी मिलकर करते थे ये काम, पुलिस भी हैरान

संदिग्ध हालत में गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Deepankar Roy

•

Updated: 26 Apr 2018, 8:45 PM IST

Azamgarh crime news

आजमगढ़ क्राइम की खबर

जबलपुर। ननद-भाभी के रिश्तें में अक्सर तकरार और दोनों के रास्ते अलग-अलग होने की चर्चा होती रहती है। लेकिन अपराध की दुनिया में एक ननद-भाभी की ऐसी जोड़ी सामने आयी है जो आपस मेंं वारदात अंजाम देते है। ननद-भाभी की इस खतरनाक जोड़ी को रेल पुलिस ने जबलपुर स्टेशन से गिरफ्तार किया है। जीआरपी के अनुसार दोनों आरोपित ट्रेनों में यात्रियों के पर्स पार करती थी। जीआरपी ने दोनों आरोपित से पूछताछ कर रही है। इनसे अन्य ट्रेन और यात्रियों से चोरी के और मामले भी सामने आ सकते है।

यात्री बनकर ढूंढती थी शिकार
जीआरपी के कंट्रोल रूम प्रभारी मीना ठाकुर के अनुसार गिरफ्तार की गईं महिला वर्धा, महाराष्ट्र निवासी अनीता पति सुनील एवं उसकी ननद चंदा है। दोनों ननद-भाभी ट्रेनों में साधारण यात्री की तरह अपने कंधे से पर्स टांग कर किसी नजदीकी स्टेशन की टिकट लेकर यात्रा करती थीं। महिला यात्री को फुसलाकर मौका मिलते ही उसका पर्स पार कर अगली स्टेशन में उतर जाती थीं। दोनों महिलाएं लंबे समय से चलती ट्रेन में यात्रियों के सामान गायब कर रही थी।

रीवा शटल के समय पकड़ाइ
ट्रेनों में यात्रा के दौरान आए दिन होने वाली चोरियों की रोकथाम के लिए रेल पुलिस अधीक्षक आरएस डेहरिया ने दो महिला आरक्षकों की टीम गठित की थी। ये टीम बुधवार की सुबह स्टेशन में संदिग्धों पर नजर रखी थीं। मुख्य स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 में जब रीवा शटल अपने समय से प्रस्थान करने वाली थी, उसी दौरान महिला स्क्वॉड की जुमरात बी एवं मनीषा यादव की नजर इस ननद-भाभी पर पड़ी। महिला पुलिस कर्मियों को देखते ही दोनों घबरा गईं और उठकर भागने लगी। इस पर स्क्वॉड ने दोनों को दबोच लिया।

तलाशी में मिले चोरी का मंगलसूत्र
जीआरपी के अनुसार दोनों संदिग्धों को ट्रेन से उतारकर जब तलाशी ली गई तो उनके पास एक मंगलसूत्र व नकदी रुपए पर्स में मिले। दोनों को जीआरपी थाने लाया गया, जहां इनसे चोरियों के अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में दोनों से ट्रेनों में चोरी की अन्य वारदातों से पर्दा उठने की उम्मीद है।