1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

board exam: यहां 37 दिन में हो गइ 4 लाख से अधिक कॉपियों की जांच

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का मूल्यांकन पूरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Deepankar Roy

•

Updated: 26 Apr 2018, 8:10 PM IST

mp board exam result 2018 date,mp board result 2018,mp board exam result 2018,mp board 10th result 2018,mp board 10th result 2018 roll no,mp board 12th result,CBSE,mp board of secondary education,cbse 10th result 2018 date,Jabalpur,

mp board exam result 2018 date

जबलपुर। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं की लगभग चार लाख उत्तर पुस्तिकाओं की जांचने का काम एमएलबी स्कूल में महज 37 दिन में हो गया। माशिमं ने एमएलबी स्कूल में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का केंद्र बनाया था। इस केंद्र को मंडल की ओर से दो अलग-अलग भाग में चार लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गइ। इन सभी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का कार्य बुधवार को पूरा हो गया। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे की उल्टी गिनती भी शुरु हो गइ है। फिलहाल कॉपियों की जांच पूरी होने के बाद माशिमं की ओर से रिजल्ट तैयार करने की आगे की प्रक्रिया जल्द पूरा करने की कवायद कर रहा है।

डेडलाइन से एक दिन पहले
माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से इस वर्ष पहले चरण में करीब ३ लाख उत्तरपुस्तिकाएं जबलपुर भेजी गई थीं। जिले में पहले चरण का मूल्यांकन २० मार्च को शुरू हुआ। दूसरे चरण का मूल्यांकन ६ अप्रैल से शुरू हुआ, जो 25 अप्रैल को पूरा हुआ। माशिमं ने मूल्यांकन के लिए २६ अप्रैल की डेडलाइन दी थी, लेकिन एक दिन पहले ही सभी उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया। मूल्यांकन अधिकारी प्रभा मिश्रा के अनुसार दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार को पूरा हो गया। समय से पहले सभी उत्तरपुस्तिकाओं की जांच कर ली गई।

600 शिक्षक-शिक्षिकाएं
माशिमं द्वारा एमएलबी स्कूल में बनाए गए मूल्यांकन केंद्र में बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका की जांच के लिए करीब 600 शिक्षकों की ड्यूटी लगाइ गइ थी। इन शिक्षकों ने रिकॉर्ड समय में चार लाख कॉपियों का जांच कार्य पूरा कर लिया। जिले के लिए एमएलबी स्कूल स्थित मूल्यांकन केंद्र में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए माशिमं ने दसवीं की 2 लाख 93 हजार और 12वीं की 1 लाख 37 हजार उत्तर पुस्तिकाएं भेजी थीं। इन सभी की जांच पूरी कर ली गइ है।

एकस्ट्रा कॉपी भी जांच दी
सूत्रों के अनुसार माशिमं द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए दिए गए लक्ष्य को एमएलबी स्थित केंद्र ने 22 अप्रैल को ही पूरा कर लिया गया था। लेकिन, माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से 5 जिलों से करीब ७० हजार उत्तरपुस्तिकाएं और भेज दी गईं। ये कॉपियां उन जिलों से भेजी गई थीं, जहां मूल्यांकनकर्ता नहीं थे। इसके अलावा मॉन्टेसरी की डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन की भी ७७० कॉपियों की जांच मूल्यांकन केंद्र एमएलबी एमएलबी स्कूल में की गई।