जबलपुर

सेना में बड़ा बदलाव, लेफ्टिनेंट जनरल वांद्रा को मध्यभारत एरिया के जीओसी की कमान

Lieutenant General Harbinder Singh Wandra - लेफ्टिनेंट जनरल पीएस शेखावत ने जयपुर से आए नए जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल हरबिंदर सिंह वांद्रा को पदभार सौंपा

less than 1 minute read
Jan 31, 2026
Lieutenant General Harbinder Singh Wandra becomes the new GOC of the Central India Area

Lieutenant General Harbinder Singh Wandra - एमपी के जबलपुर में सेना के हेडक्वार्टर में दायित्वों में बड़ा बदलाव हुआ है। मध्यभारत एरिया को नया जीओसी (General Officer Commanding - GOC) मिला है। लेफ्टिनेंट जनरल हरबिंदर सिंह वांद्रा नए जीओसी बनाए गए हैं। लेफ्टिनेंट जनरल पीएस शेखावत को समारोहपूर्वक विदाई दी गई। उन्होंने जयपुर से आए नए जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल हरबिंदर सिंह वांद्रा को पदभार सौंपा। लेफ्टिनेंट जनरल पीएस शेखावत ने जनवरी 2024 में मध्यभारत एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग का पदभार ग्रहण किया था। इस प्रकार वे करीब 2 साल तक यहां पदस्थ रहे।

ये भी पढ़ें

एमपी का यह स्टेशन बनेगा रेलवे का नया सेंटर, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान की ट्रेनों को जोड़ेगा

सेना के बेहद अनुभव अधिकारी थे लेफ्टिनेंट जनरल शेखावत

लेफ्टिनेंट जनरल शेखावत सेना के बेहद अनुभव अधिकारी थे। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला में प्रशिक्षक, यूनिफिल लेबनान में संपर्क अधिकारी, सहायक सैन्य सचिव, इन्फैंटरी डिवीजन में कर्नल जनरल स्टाफ, मैकेनाइज्ड फोर्स में महानिदेशक, कर्नल जनरल स्टाफ ऑपरेशन के रूप में कार्यरत रहे। गलवान घाटी में चीन के साथ हुए टकराव के दौरान उन्होंने पूर्वी लद्दाख में एक माउंटेन डिवीजन की कमान संभाली थी।

लेफ्टिनेंट जनरल शेखावत ने अपने सैन्य जीवन की शुरुआत सन 1987 से की थी। इस प्रकार 3 दशक से ज्यादा जीवन देश की सेना को समर्पित किया।

मध्यभारत एरिया में आर्मी का करीब 22 प्रतिशत क्षेत्र

बता दें कि मध्यभारत एरिया में आर्मी का करीब 22 प्रतिशत क्षेत्र आता है। यहां के ट्रेनिंग सेंटर से निकलने वाले अग्निवीर की परफॉर्मेंस अच्छी है। ट्रेनिंग सेंटर के पास आउट जवान आर्मी में बेहतर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं जिससे देश लाभान्वित हो रहा है।

Updated on:
31 Jan 2026 06:22 pm
Published on:
31 Jan 2026 06:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर