जबलपुर

metro train मध्य प्रदेश में मेट्रो ट्रेन का पहला चरण पूरा, जल्द से जल्द दौड़ाने की तैयारी

एयर इंडिया की जबलपुर-पुणे के बीच शुरू हो रही उड़ान, इंजीनियर्स की टीम पांच से सात सितंबर तक डुमना में करेगी ऑडिट
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2017, 11:01 AM IST
no salary payment,strike,Delhi Metro,workers,contractor,DMRC
no salary payment,strike,Delhi Metro,workers,contractor,DMRC

जबलपुर। मप्र के चारों प्रमुख शहरों में मेट्रो ट्रेनें चलाने की कवायद जोरों पर चल रही है। इसके लिए सभी शहरों में सर्वे का काम चल रहा है। इनमें से कहीं कहीं फिजिबिलटी रिपोर्ट भी तैयार हो चुकी हैं। जिसके बाद यह उम्मीद की जा सकती है कि यहां मेट्रो टे्रनों का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा।

शहर में मेट्रो रेल शुरू करने के लिए रोडिस सर्वे एंड डाटा सर्विसेज प्रा. लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा सर्वे पूर्ण हो गया है। सर्वे में लगे कर्मियों ने कंपनी के इंजीनियर्स को डाटा सौंप दिया है। सर्वे में शहर के अलग-अलग मार्गों पर वाहनों का प्रति घंटे के अनुसार आंकड़ा है। शहरी आवागमन के लिए प्रयुक्त होने वाले साधनों का भी हवाला दिया गया है। सर्वे के अनुसार शहर में मेट्रो रेल के संचालन की जरूरत बताई गई है। इंजीनियर्स सर्वे के आधार पर रूट चयन कर विस्तृत प्लान तैयार कर एमपी मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) को सौंपेंगे।

सर्वे कंपनी से जुड़े सूत्रों के अनुसार शहर के ४३ प्रमुख चौराहों, तिराहों, रेलवे स्टेशन, डुमना एयरपोर्ट, बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड के साथ लगभग २१ हजार लोगों की मेट्रो रेल को लेकर प्रतिक्रिया जुटाई गई है। सर्वे में सामने आया है कि शहर में ट्रैफिक का सबसे अधिक दबाव महाराजपुर से दमोहनाका, बल्देवबाग, रानीताल, फुहारा से तीन पत्ती, छोटी लाइन फाटक और मेडिकल कॉलेज रोड पर है। इस रोड के हर प्रमुख चौराहे व तिराहे पर प्रति घंटे में राहगीर से लेकर वाहनों से निकलने वालों की संख्या औसतन १५०० है।

Published on: