जबलपुर

दोस्त की नाबालिग बहन को झांसा देकर ले गया अपने घर फिर किया ये काम

माता-पिता की मदद से कई दिनों तक बनाए शारीरिक संबंध

2 min read
Dec 15, 2017
miner girl raped by brothers friend after kidnapping

जबलपुर। एक युवक ने अपने ही दोस्त की नाबालिग बहन को शादी का झांसा देकर घर ले गया। अपने माता-पिता की मदद से किशोरी को बंधक बनाकर कई दिनों तक उसका शारीरिक शोषण किया। गुरुवार को किशोरी किसी तरह भागकर अपने घर पहुंची और परिजनों के साथ रांझी थाने में आरोपित युवक व उसके माता-पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। ऐसे ही कई और मामले गुरुवार को पुलिस के पास पहुंचे है। इनमें रेप पीडि़ता को धमकाए जाने और एक किशोरी के घर पर रात को शोहदे के घुसकर छेड़छाड़ से संबंधित है। ये सभी घटनाएं नाबालिग किशोरियों के साथ हुई। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।

दोस्त की बहन से हो गई दोस्ती
रांझी पुलिस ने बताया कि आकाश पिल्ले अपने एक दोस्त के घर जाता था। वहां उसकी दोस्ती दोस्त की १७ वर्षीय बहन से हुई। आकाश किशोरी को शादी का झांसा देकर ३० मई को अपने घर ले गया। आरोपित के माता-पिता ने किशोरी को शादी का झांसा देकर बंधक बना लिया। इसके बाद अभिषेक उसका शारीरिक शोषण करने लगा। आकाश के माता-पिता किशोरी को घर से बाहर नहीं निकलने देते थे। उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी।

आधी रात घर पहुंचा शोहदा, धमकाया
पनागर निवासी एक किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने एक शोहदे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि १६ वर्षीय किशोरी का शुभम कोरी कई दिनों से पीछा कर रहा था। इससे किशोरी ने घर से निकलना बंद कर दिया था। बुधवार शाम शुभम ने किशोरी से छेड़खानी की। वह घर चली गई। आधी रात आरोपित उसके घर पहुंचा। किशोरी की मां ने दरवाजा खोला, तो आरोपित ने उसे धमकाया। किशोरी का आरोप है कि आरोपित उस पर शादी का दबाव बना रहा है।

रेप पीडि़ता को फरार आरोपी ने दी धमकी
अधारताल थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की का अपहरण और बलात्कार का आरोपी साहिल खान अब पीडि़ता और उसकी मां को धमकी दे रहा है। पीड़िता ने मामले की शिकायत अधारताल पुलिस से की है। पुलिस ने बताया कि कक्षा 11वीं में पढऩे वाली 17 वर्षीय किशोरी का रजा चौक निवासी राजा उर्फ साहिल खान ने अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद आरोपी ने किशोरी के साथ बलात्कार भी किया। पुलिस के डर से आरोपी ने किशोरी को लखनऊ में छोड़ दिया। अब आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से पीडि़ता और उसकी मां को धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

ज्यादा ब्याज के लालच में चिटफंड कंपनी में रकम लगाई, डूब गई जिंदगी भर की कमाई
Published on:
15 Dec 2017 12:27 pm
Also Read
View All