जबलपुर

बुरी खबर: मानसून ने दिया धोखा, अब इतने दिन बाद बरसेगा पानी

बुरी खबर: मानसून ने दिया धोखा, अब इतने दिन बाद बरसेगा पानी  

2 min read
Jun 16, 2018
भटक सकता है मानसून

जबलपुर. गर्मी से राहत के लिए शहरवासियों को मानूसनी बारिश का अभी एक सप्ताह तक इंतजार करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में नमी एकत्र नहीं होने से मानसून का सिस्टम नहीं बन पा रहा है। इसके चलते प्री-मानसून कमजोर पड़ गया है। आसमान साफ होने से पारा फिर ऊपर चढऩे लगा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले यह 37.6 डिग्री सेल्सियस था। मौसम के अगले कुछ दिनों तक शुष्क बने रहने की संभावना के कारण लोगों को अब चिपचिपी गर्मी से जूझना पड़ सकता है।

news facts-

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में नमी एकत्रित नहीं होने से कमजोर पड़ीं प्री-मानसून की गतिविधियां
बारिश के लिए करना होगा इंतजार, उमस भरी गर्मी करेगी परेशान
अधिकतम तापमान में0.4 डिग्री का उछाल

स्थानीय बादलों पर नजर
मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिनों में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में कोई सिस्टम बनने के आसार नहीं हैं। इसलिए एक सप्ताह तक लोगों को गर्मी और उमस परेशान कर सकती है। इस दौरान स्थानीय बादल बरस सकते हैं। ये चिपचिपी गर्मी और बढ़ेगी। खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने और झमाझम बारिश शुरू होने के बाद निजात मिलेगी।

रात में मिल रही थोड़ी राहत
मौसम के बदले मिजाज से शुक्रवार को गर्म हवाओं से आंशिक राहत मिली। लेकिन, आसमान साफ होने से चिपचिपी गर्मी बढऩे लगी है। दिन में पारा चढ़ रहा है। तापमान में आए बदलाव के कारण रातें कुछ ठंडी हुई हैं। मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो गुरुवार के न्यूनतम तापमान के मुकाबले कुछ कम है। यह अब भी सामान्य से अधिक है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी मौसम शुष्क रहने और पश्चिमी हवाओं के करीब 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना व्यक्त की है।

Published on:
16 Jun 2018 09:58 am
Also Read
View All