मानसूनी बारिश का सीजन 30 सितंबर को समाप्त हो गया। इस बार बारिश का खाता 46.7 इंच पर बंद हुआ है। यह बीते साल से 11 इंच और कुल बारिश के आंकड़े से चार इंच कम है।
Monsoon Update : मानसूनी बारिश का सीजन 30 सितंबर को समाप्त हो गया। इस बार बारिश का खाता 46.7 इंच पर बंद हुआ है। यह बीते साल से 11 इंच और कुल बारिश के आंकड़े से चार इंच कम है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के समीकरण अभी बने हुए हैं। कम दबाव के क्षेत्र बनने से बारिश हो रही है। अक्टूबर के पहले सप्ताह तक वर्षा के समीकरण बने हुए हैं। मंगलवार को शहर के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। देर तक यातयात थम गया। लेकिन, कई क्षेत्रों में सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई। मंगलवार दोपहर से रुक- रुककर ही बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई। इससे मौसम सुहाना हो गया। अधिकतम तापमान गिरकर 31.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम था।
न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। 24 घंटे में हुई 4.6 मिमी वर्षा के साथ सीजन में अभी तक वर्षा का कुल आंकड़ा 46.7 इंच (1185.4 मिमी) पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसा, जबलपुर सभाग सहित पूर्वी मध्यप्रदेश में मिलाजुला मौसम देखने को मिल रहा है। सुबह तेज धूप और अचानक हल्की फुहार हो रही है। विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक के अनुसार अगले तीन दिनों तक जबलपुर सभाग सहित पूर्वी मध्यप्रदेश में हल्की बारिश का दौर बना रहेगा। इस दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं की स्थिति भी देखने को मिल सकती है। चौथे दिन से एक बार फिर तेज बारिश लौटने की सभावना है।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म छह पर मंगलवार रात पानी की तेज धार फूट पड़ी। कई यात्री भीग गए। उनका सामान खराब हो गया। किचिन रेस्टोरेंट के पास बने शेड में लीकेज की वजह से यह हालात बने। यात्रियों ने बताया कि वे शेड के नीचे ट्रेन के इंतजार में बैठे थे। अचानक बारिश होने से पानी सीधे उनके सामान पर गिरा। प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों के साथ ही कर्मचारियों ने वहां से खुद और जरूरी सामान को अलग किया। घटना की जानकारी मिलने पर तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और सुधार कराया।