जबलपुर

दशकों बाद हाथ आयी प्रदेश भाजपा की कमान, 22 को दिखेगा जलवा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद राकेश सिंह के प्रथम आगमन पर शहर में भव्य स्वागत की तैयारी
2 min read
Apr 20, 2018
bjp president controversial statement
bjp president controversial statement

जबलपुर। राजनीति के शिखर पर लंबे अरसे से शून्यता के शिकार रहे शहर को दोबारा नइ पहचान मिली है। दशकों बाद सत्ताधारी दल के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर शहर का कोई नेता पहुंचा है। सांसद राकेश सिंह के प्रदेश भाजपा की कमान संभालने के बाद 22 अप्रैल, 2018 को पहली बार शहर आगमन हो रहा है। इस बड़े मौके को खास बनाने और राजनीति में खोयी महाकोशल की पुरानी धाक को वापस हासिल करने के लिए शहर के लोगों ने राकेश सिंह के भव्य आगवानी की योजना बनाइ है। साथ ही बड़ी रैली के लिए जिला भाजपा की पूरी टीम तैयारियों में जुट गइ है।

यहां होगा विशाल अभिनंदन समारोह
शहर भाजपा ने तय किया है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह के प्रथम नगर आगमन पर विशाल रैली निकाली जाएगी। रैली मार्ग में स्वागत मंच व द्वार सजाए जाएंगे। भाजपा जिला व ग्रामीण के सभी पदाधिकारियों के साथ ही सभी प्रकोष्ठ, मोर्चा के पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रैली वेटरनरी कॉलेज मैदान पहुंचेगी, जहां विशाल अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को भाजपा के दीक्षिपुरा स्थित कार्यालय में संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई जिसमें पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए।

ट्रेन से पहुंचे मदनमहल स्टेशन
प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह २२ अप्रैल को दोपहर ३ बजे रेल मार्ग से मदनमहल स्टेशन पहुंचेंगे। उनके आगमन पर बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर पहुंचेंगे। शिवाजी चौक मदनमहल में उनकी अगवानी की जाएगी। वहां से नगर व ग्रामीण भाजपा के द्वारा विशाल रैली निकाली जाएगी।

इन जगहों से गुजरेगी रैली
रैली मदनमहल से टेलीकॉम फै क्ट्री गेट नं 4, गेट नं 2, यातायात थाना, मालवीय चौक, करमचंद चौक, नौदराब्रिज, रसल चौक, कैरव्ज होते हुए वेटरनरी कॉलेज मैदान पहुंचेगी। मार्ग में जगह-जगह मंचों पर स्वागत किया जाएगा।

ये रहे बैठक में उपस्थित
आयोजन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में भाजपा महानगर, जिला पदाधिकारी मंडल के सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, पंकज दुबे, संदीप जैन, शिवराम बेन, अजय तिवारी, संत सिंह परिहार, आनंद मिश्रा, रंजीत पटेल, तृष्णा चटर्जी, अश्विनी परांजपे, कैलाश साहू, रविन्द्र पचौरी, श्रीकांत साहू शामिल हुए। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को सभी मंडलों में बैठक आयोजित की गई हैं।

Published on:
20 Apr 2018 09:08 pm