mp news: पत्नी के साथ पुलिसकर्मी को रंगेहाथ पकड़ने के बाद पति ने साले के साथ मिलकर पुलिसकर्मी को सरेराह पीटा।
mp news: मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक पुलिसकर्मी की पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मी की सरे राह पिटाई का वीडियो भी लोगों ने बनाया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी किसी दूसरे की पत्नी के साथ घूम रहा था, तभी महिला के पति ने दोनों को देख लिया और फिर अपने साले को बुलाकर सरे राह पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। हंगामे के कारण लोगों की भीड़ जुट गई और किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया।
पूरा मामला जबलपुर के सिविक सेंटर क्षेत्र का बताया जा रहा है। सामने आए वीडियो में दो युवक एक पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ कर उसके साथ मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। मामला अवैध संबंध का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मी एक महिला के साथ घूम रहा था, तभी महिला के पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और मौके पर ही साले के साथ मिलकर पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। सड़क पर पुलिसकर्मी की पिटाई होते देख लोगों की भीड़ लग गई।
इस मामले में लार्डगंज थाना पुलिस के मुताबिक यह उनका व्यक्तिगत मामला है। दोनों पक्ष थाने पहुंचे हैं। पूछताछ की जा रही है, अगर कार्रवाई के लिए आवेदन आएगा तो आगे कार्रवाई की जाएगी। इधर पुलिसकर्मी की सरे राह पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।