जबलपुर

एमपी में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में कर्मचारी पर तेंदुए ने किया अटैक, मचा हड़कंप

mp news: आयुध निर्माणी फैक्ट्री में गोदाम से बारूद लेने गया था कर्मचारी, बोरियों के पीछे छिपा था तेंदुआ...।

less than 1 minute read
Mar 27, 2025

mp news: मध्यप्रदेश के जबलपुर के खमरिया स्थित आयुध निर्माणी (ऑर्डिनेंस फैक्ट्री) फैक्ट्री में गुरूवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक कर्मचारी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ फैक्ट्री के बारूद गोदाम में बोरियों के पीछे छिपा और जैसे ही कर्मचारी वहां पहुंचा तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। कर्मचारी ने किसी तरह अपनी जान बचाई और भागते हुए बाहर आया। फैक्ट्री में तेंदुए के द्वारा हमला किए जाने की खबर से हड़कंप मच गया।

खमरिया की आयुध निर्माणी फैक्ट्री में गुरुवार की सुबह भंडारण से बारूद लेने के लिए गए एक कर्मचारी पर अचानक तेंदुआ ने हमला कर दिया था। तेंदुआ बोरियों के पीछे छिपा हुआ था। तेंदुए के हमले में कर्मचारी घायल हुआ था जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहले इस तरह की बात सामने आई थी कि फैक्ट्री में मादा तेंदुआ है जिसके साथ उसके दो शावक भी हैं।

आयुध निर्माणी फैक्ट्री में कर्मचारी पर तेंदुए के हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्चिंग शुरू की। तेंदुआ मैग्जीन में बोरियों के पीछे छुपा हुआ था। क्योंकि अंदर जाने का कोई दूसरा रास्ता नहीं था इसलिए तेंदुए को बेहोश कर वन विभाग टीम ने रेस्क्यू किया है और पिंजरे में बंद कर अपने साथ ले गई है।

Published on:
27 Mar 2025 08:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर