जबलपुर

मप्र: अब दिखेगा सर्दी का कहर, कोहरे और शीत लहर से कांपेगा प्रदेश- देखें वीडियो

मप्र: अब दिखेगा सर्दी का कहर, कोहरे और शीत लहर से कांपेगा प्रदेश- देखें वीडियो

less than 1 minute read
Jan 26, 2021
weather.png
mp weather

जबलपुर। सर्द हवाओं से एक बार फिर शहर कांप गया है। कोहरे की धुंध से सूरज ने आज दर्शन नहीं दिए हैं। उत्तरी हवाओं के चलते प्रदेश के सभी जिलों में ठंड ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग की मानें तो आज शाम तक कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी के साथ शीत लहर चल सकती है। पारा में और गिरावट आने से ठंड एक हफ्ते तक ऐसे ही बनी रहेगी।

उत्तरी हवा ने बढ़ाई सिहरन, घना कोहरा छाया
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होते ही मौसम में सोमवार को परिवर्तन आया। हल्के बादल छंटते ही आयी उत्तरी हवा ने सिहरन बढ़ाई। तापमान में गिरावट आयी। ठंड बढऩे के साथ ही घना कोहरा पड़ा। सुबह के समय कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर रह गई। सडक़ों से गुजरने वाले वाहन लाइट जलाकर निकले। शाम होते तक पहाड़ी राज्यों से आने वाली ठंडी हवा की गति बढ़ गई। औसतन 4-5 किमी प्रतिघंटा की गति से उत्तरी हवा चली। इससे रात तक जाड़ा बढ़ गया। सडक़ किनारे और कुछ चौराहों पर अलाव जले।

3.9 डिग्री तक लुढक़ा पारा - पहाड़ी राज्यों से आ रही ठंडी हवा से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आयी। शहर में 3.9 डिग्री सेल्सियस तक पारा लुढक़ा। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 27.3 और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री दर्ज हुआ। सुबह के समय में आद्र्रता 93 और शाम को 62 प्रतिशत थी।

अभी दो-तीन दिन रहेगी सर्दी - मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार सोमवार को हवा की दिशा उत्तरी होने से तापमान में गिरावट आयी है। पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद आसमान साफ है। अभी मौसम शुष्क बना रहने की सम्भावना है।

Published on:
26 Jan 2021 01:31 pm