MPPSC Result 2023: 2023 की परीक्षा में जनपद पंचायत सीईओ व 2024 में वाणिज्यकर निरीक्षक पद पर चयनित शिवानी कौरव ने बताया कि वह 2020 से लगातार पीएससी की परीक्षा दे रही हैं।
MPPSC Result 2023: 2023 की परीक्षा में जनपद पंचायत सीईओ व 2024 में वाणिज्यकर निरीक्षक पद पर चयनित शिवानी कौरव ने बताया कि वह 2020 से लगातार पीएससी की परीक्षा दे रही हैं। हर बार उन्होंने इंटरव्यू दिया। लेकिन सफलता वर्ष 2023 व 2024 की परीक्षा में मिली। वह जनपद पंचायत सीईओ का पदभार संभालेंगी। शिवानी ने बताया कि उन्होंने नवोदय विद्यालय नरसिंहपुर से स्कूल शिक्षा हासिल की, वहीं प्रशासनिक सेवा में जाने का मन बना लिया था। इसके बाद साइंस कॉलेज जबलपुर से आगे की शिक्षा हासिल की। उनके पिता राम दर्शन नरसिंहपुर में किसान व मां सरोह गृहणी हैं। बड़ी बहन एएनएम व छोटा भाई शिक्षक है।
धनवंतरि नगर निवासी सचिन अग्रवाल का चयन ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) के पद पर हुआ है। उन्होंने बताया कि यह उनका पांचवा प्रयास था। उम्मीद थी कि इस बार कामयाबी मिलेगी। माता-पिता जितेंद्र अ्रग्रवाल और शकुन अग्रवाल के आशीर्वाद से सफलता मिली। मैने परीक्षा की तैयारी के लिए अपनी जॉब को छोड़ा फिर पूरी लगन से तैयारी में जुटा और सफलता हासिल की।
संजीवनी नगर निवासी अमृतांश सैनी का चयन सहकारिता विस्तार अधिकारी के पद पर हुआ है। अमृतांश ने बताया कि वे चार साल से तैयारी कर रहे थे। राज्य सेवा परीक्षा के लिए यह उनका चौथा अटैम्प्ट था, जिसमें सफलता मिली। उन्होंने कहा कि परीक्षा में चयनित होना सपने पूरा होने जैसा रहा है। पिता अम्बरीश कुमार सैनी एक हॉस्टिपटल में मैनेजर हैं, वहीं मां डॉ. निधि सैनी कॉलेज लैक्चरर हैं। अभिभावकों का कहना है कि उन्हें अपने बेटे पर पूरा भरोसा था कि उसने जो सपना देखा है वह जरूर पूरा होगा। अमृतांश सफलता का श्रेय मेंटर संदीप व विवेचना तिवारी को देते हैं।