जबलपुर

बड़ा हादसा: मल्टीस्टोरी बिल्डिंग की छत गिरी, 2 की मौत, 22 घायल, देखें वीडियो

केमतानी बिल्डर्स के निर्माणाधीन बहुमंजिला होटल में घटना, मलबे में और भी मजदूरों के दबे होने की आशंका
2 min read
• •
Updated: 16 Apr 2018, 4:36 PM IST
multi storey building collapses in jabalpur, labours death,major incident in jabalpur,multi storey building collapses in mp, labours death,Jabalpur,big news,big news in madhya pradesh,jabalpur police,credai jabalpur,
multi storey building collapses in jabalpur, labours death

जबलपुर। तिलवारा रोड पर निर्माणाधीन एक बहुमंजिला होटल का स्लैब सोमवार का भरभराकर गिर गया। हादसा उस वक्त हुआ जब बिल्ंिडग में एक बड़ी बीम का निर्माण कार्य चल रहा था। हादसे में कई मजदूर मलबे में दब गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। लोग मदद के लिए दौड़े। जैसे-तैसे कई मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। फिलहाल बचाव एवं राहत कार्य जारी है। पुलिस ने हादसे में २ की मौत और 22 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि मृतकों की संख्या और ज्यादा हो सकती है।

बगल में है कौशल्या माय होम्स
तिलवारा मार्ग पर ज्ञानगंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने केमतानी ग्रुप का कौशल्या माय होम्स प्रोजेक्ट है। सूत्रों के अनुसार कौशल्या होम्स के बगल से ही केमतानी बिल्डर द्वारा एक बहुमंजिला होटल का निर्माण कराया जा रहा है। इसी होटल में एक बड़ी बीम का निर्माण कार्य सोमवार को चल रहा था। लेकिन निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही बरते जाने के कारण बड़ी घटना घटित हो गइ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कई फीट ऊपर से गिरा स्लैब
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बहुमंजिला होटल में एक बेहद लंबे और बड़े बीम का निर्माण कराया जा रहा था। सोमवार को उसमें मजदूर कांक्रीट मटेरियल भर रहे थे। इसी दौरान बीम के लिए बांधी गइ सेंटिग अचानक से गिरने लगी। करीब चालीस फीट ऊंचाई से अचानक सेंटिंग की लोहे की प्लेटें, रॉड, बांस-बल्ली और कांक्रीट मटेरियल के गिरने से नीचे खड़े मजदूरों को संभलने का मौका नहीं मिला। वे मलबे में दब गए।

22 घायल, एक मृतक अज्ञात
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मलबे में दबे लोगों के निकलने का सिलसिला अभी भी जारी है। अभी तक मलबे से 2 शव निकाले जा चुके है। जबकि 22 घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें ज्यादातर को सिर पर गंभीर चोट है। मृतकों में एक अज्ञात है। जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताइ जा रही है। दूसरे मृतक की पहचान बेलबाग कंजर मोहल्ला निवासी बिन्नू उर्फ विनय बारी पुत्र सेवक बारी उम्र 36 के रुप में हुइ है।

मलबे के नीचे से आ रही आवाजें
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की खबर लगते ही मौके पर पुलिस सहित प्रशासन की रेस्क्यू टीम पहुंच गइ है। तेजी से मलबा हटाने का काम जारी है। मलबे के नीचे से अभी भी कुछ लोगों के चिल्लाने और कराहने की आवाजें सुनाई दे रही है। जिन्हें सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे है। प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि मलबे में दबे सभी मजदूरों को निकाले जाने के बाद मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

Published on: