25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिकनिक मनाने गए दो स्कूली छात्र नर्मदा नदी में डूबे, मौत

केंद्रीय विद्यालय के छात्र, नहाने के दौरान डूब गए गहरे पानी में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Deepankar Roy

•

Updated: 14 Apr 2018, 8:49 PM IST

Two school students die from drowning in Narmada river,Two school students die from drowning in river at jabalpur,accident in jabalpur,Jabalpur,Narmada river,jabalpur police,crime,

Two school students die from drowning in Narmada river

जबलपुर। केन्द्रीय विद्यालय के छात्र शनिवार को पिकनिक मनाने गौर स्थित जमतराघाट पहुंचे। दो छात्र नर्मदा में स्नान कर रहे थे, वहीं चार बाहर बैठे थे। स्नान कर रहे दोनों छात्र अचानक गहरे पानी में गए और डूब गए। यह देख सहपाठी सकते में आ गए। मदद की आवाज लगाई। सूचना पर गौर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दोनों को नर्मदा से तो निकाल लिया गया, लेकिन तब तक दोनों की सांसे थम चुकीं थीं। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए जांच शुरू कर दी है।

प्रेमिका की ससुराल पहुंचा प्रेमी, इस मोड़ पर उलझी कहानी

पिकनिक मनाने गए थे घाट

गढ़ा बाबड़ी निवासी विजय कोष्टी का पुत्र गिरीश कोष्टा (16) व शांति नगर निवासी अनूरूप तिवारी का बेटा देवांश तिवारी (16) गढ़ा स्थित केन्द्रीय विद्यालय के छात्र थे। शनिवार सुबह गिरीश और देवांश सहपाठी अमित धुर्वे, शांतनु गढ़ेवाल, रोहित मेहरा और गिरीश कोष्टा के साथ पिकनिक मनाने नर्मदा के गौर स्थित जमतरा घाट गए थे। सभी लगभग सात बजे वहां पहुंच गए। गिरीश और देवांश नर्मदा में उतरे। स्नान किया और बाहर आ गए। इसके बाद गिरीश ने अपने फोन से सुबह सवा सात बजे सेल्फी ली।

पत्नी ने सिर्फ इस वजह से रस्सी से घोंट दिया पति का गला, वह फिर कभी नहीं उठा

अचानक डूबे, नहीं मिली मदद

स्नान करते-करते गिरीश और देवांश अचानक गहरे पानी में चले गए। दोनों डूबने लगे। यह देख घाट पर मौजूद चारों छात्र दहशत में आ गए। मदद की आवाज लगाई, लेकिन जब तक मदद पहुंचती, तब तक दोनों पानी में गुम हो चुके थे। सूचना मिलते ही गौर पुलिस और दोनों छात्रों के परिजन वहां पहुंच गए। लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस दोनों को तलाश पाने में कामयाब हो पाई, लेकिन तब तक दोनों की सांसे थम चुकीं थीं। पुलिस ने शवों का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।