जबलपुर

भाजपा के दबंग नेता के खिलाफ फेसबुक में लिखी गइ ऐसी बात कि मच गया बवाल

स्क्रीन शॉट लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे कार्यकर्ता
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2018, 8:49 PM IST
MP News Rakesh Singh will be the next State chief of BJP,Rakesh Singh,BJP,chief of BJP,State chief of BJP,mp news,bjp news,
MP News Rakesh Singh will be the next State chief of BJP

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के एक दंबग नेता के खिलाफ एक यूजर ने फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट लिख दिए। ये पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद दबंग नेता के एक समर्थक तक पहुंच गया। उसने जैसे ही कुछ अन्य कार्यकर्ताओं ने इस पोस्ट के बारे में बताया उनका गुस्सा भड़क गए। इस दबंग भाजपा नेता के समर्थक बड़ी संख्या में घमापुर पुलिस थाने पहुंच गए। उन्होंने आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने मामले से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर आरोपित युवक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विधायक है ये नेता
फेसबुक पर आपत्तिजक टिप्पणी से जुड़ा यह मामला पूर्व क्षेत्र के विधायक अंचल सोनकर से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने बताया कि फेसबुक यूजर गौरव जैन ने कुछ दिन पहले विधायक अंचल सोनकर के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किया था। यह पोस्ट भाजपा कार्यकर्ता अनिल सिंह चौहान की वॉल पर नजर आया। उसने इसकी जानकारी विधायक को दी। उसके बाद अनिल बुधवार रात घमापुर थाने पहुंचा। इस मामले में आइटी एक्ट के तहत गौरव के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।

ऐसे सामने आया
पुलिस के अनुसार विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया में की गइ आपत्तिजनक टिप्पणी की यह पोस्ट भाजपा कार्यकर्ता अनिल सिंह चौहान को उनकी फेसबुक वॉल पर नजर आया। उसने इसकी जानकारी विधायक को दी। उसके बाद अनिल बुधवार रात घमापुर थाने पहुंचा। वहां पुलिस को स्क्रीन शॉट और शिकायत दी। उसके आधार पर पुलिस ने गौरव के खिलाफ आइटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। अनिल ने आरोप लगाया कि पोस्ट के जरिए विधायक सोनकर को बदनाम किया जा रहा है।

प्रोफाइल और आइपी एड्रेस से तलाश
घमापुर थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने विधायक सोनकर के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में आइटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपित गौरव की प्रोफाइल की जांच शुरू कर दी है। इसके आधार पर उसका मोबाइल नम्बर और अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

Published on: