
मंदसौर । शहर के नाहर सय्यद रोडपर स्थित श्रीजी विहार में रहने वाला परिवार शुक्रवार सुबह घर लौटा तो घर के दरवाजे के ताले टूटे हुए मिले। और घर का सामान अस्त व्यस्त मिला। सूचना पर नईआबादी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चोरी का मामला दर्जकिया है।
कवीेंद्र ङ्क्षसह बदान ने बताया कि १९ अप्रैल को दिल्ली में भाईसे मिलने के लिए गया था। शुक्रवार को सुबह घर लौटा तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अलमारी का लॉक भी तोड़ दिया और घर के सामान अस्त व्यस्त पड़े हुए है। करीब तीन लाख रूपए के सोने चांदी के जेवरात चोरी हो गए है। और करीब दस से बारह हजार रूपए नगदी रखे हुए थे। वह भी चोरों ने चोरी कर लिए।
थाने में बाइक चोरी की रिपोर्टमें भी देरी
कुछ दिनों पहले नईआबादी थाने में बाइक चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक मनेाज कुमार ङ्क्षसह ने जांच के आदेश दिए थे। जिसकी जांच सीएसपी राकेश मोहन शुक्ला द्वारा की जा रही है। लेकिन अभी तक बाइक चोरी के मामले में जांच रिपोर्ट ही पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ङ्क्षसह को नहीं सौंपी गई।
बिना मुंडेर का कुआं दे रहा है हादसों को निमंत्रण
धुंधड़का.विगत कईदिनों से धुंधड़का-धमनार मार्ग पर बिना मुंडेर वाले करीब 6 -7 कुएं रोड़ के समीप ही स्थित है, लेकिन प्रशासन का ध्यान इन कुओं पर नहीं है।ग्राम पंचायत गुलियाना- धमनार भी इस ओर ध्यान नहीं दे रही, क्योंकि ये कुएं अंधा मोड़ होने की वजह वाहन चालक इन कुएं की भेंट चढ़ चुके है। शायद किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे है। ग्रामीण शंकरलाल का कहना है कि रोड़ किनारे बिना मुंडेर और झाडिय़ां होने की वजह से कुएं दिखाई नहीं देते और वाहन चालक इसका शिकार हो जाता है। तहसीलदार ब्रम्हस्वरुप श्रीवास्तव ने कहा कि संबंधित कुआं मालिको को कुओं को ढंकने या बंद करने के निर्देश दिए जाएंगे।
Published on:
27 Apr 2018 08:28 pm
बड़ी खबरें
View Allमंदसौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
