जबलपुर

ओवरनाइट एक्सप्रेस जबलपुर-इंदौर का टाइम टेबल बदला, अब इस समय चलेगी

ओवरनाइट एक्सप्रेस जबलपुर-इंदौर का टाइम टेबल बदला, अब इस समय चलेगी

2 min read
Dec 08, 2018
express train late news in mp

जबलपुर। जबलपुर से राजधानी भोपाल और आर्थिक राजधानी इंदौर तक जाने वाली ओवरनाइट एक्सप्रेस सबसे ज्यादा रेल यात्रियों की पहली पसंद है। इसकी वेटिंग हमेशा बनी रहती है। वहीं इंदौर भोपाल के बीच पडऩे वाले अन्य स्टेशन पर रुकने वाले भी इस ट्रेन का सफर करना पसंद करते हैं। समय की पक्की इस ट्रेन में हमेशा ही यात्रियों की भीड़ रहती है। वहीं रेलवे ने इसकी समय सारिणी की छोटी सी खामी को दूर करते हुए इसका समय परिवर्तित करने का निर्णय लिया है। जिससे अब उन यात्रियों की परेशानी दूर होगी, जो टिकट लेते तो किसी तारीख का थे, लेकिन यात्रा दूसरी तारीख में कर पाते थे। जिससे कई बार उन्हें परेशानी का सामना भी करना पड़ता था। ऐसे में अब यात्रियों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

news facts- एक अप्रैल से नए समय पर चलेगी ओवरनाइट

जबलपुर से इंदौर जाने वाली गाड़ी संख्या 22192 ओवर नाइट एक्सप्रेस एक अप्रैल से नई समय सारिणी के अनुसार चलेगी। रेलवे प्रशासन ने इस ट्रेन के रवाना होने के समय में आंशिक परिवर्तन किया है। इस ट्रेन के जबलपुर से छूटने का समय रात 11.55 बजे है। यह गाड़ी रात 12.01 बजे मदनमहल पहुंचती है और 12.03 बजे छूटती है। रवाना होने के कुछ ही मिनट बाद तिथि परिवर्तन के चलते कई बार मदनमहल से आरक्षण कराने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब एक अप्रैल से यह गाड़ी रात 11.50 बजे जबलपुर से छूटेगी। मदनमहल स्टेशन पर रात 11.56 बजे पहुंचकर 11.58 बजे यानि उसी तिथि में छूटेगी।

READ MORE-

Published on:
08 Dec 2018 11:07 am
Also Read
View All