26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमी की बेवफाई में लडक़ी फांसी पर झूली

प्रेमी की बेवफाई में लडक़ी फांसी पर झूली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 6 Dec 2018, 11:45 AM IST

girlfriend committed suicide after breakup

girlfriend committed suicide after breakup

जबलपुर। शहर के एक निजी अस्पताल में मार्केटिंग वर्कर के पद पर कार्यरत 24 वर्षीय युवती का शव मंगलवार को रामेश्वरम कॉलोनी स्थित उसके किराए के कमरे में लटकता मिला। पुलिस ने युवती के परिजन को सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार पाठाखेड़ा घोड़ा डोंगरी जिला बैतूल निवासी शिवानी सेन (24) आगा चौक स्थित मेडिसिटी अस्पताल में मार्केंटिंग वर्कर के पद पर कार्यरत थी। वह रामेश्वर कॉलोनी में अतुल जैन के मकान में किराए से रह रही थी। मंगलवार सुबह 10.30 बजे तक शिवानी के कमरे में कोई हलचल नहीं हुई, तो अतुल को संदेह हुआ। खिडक़ी खुली थी। अंदर शिवानी की लाश पंखे में बंधी साड़ी से लटक रही थी। अतुल की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोडकऱ लाश को कब्जे में लिया।

सुसाइड नोट में सहकर्मी की बेवफाई का जिक्र
शिवानी के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। इसमें सीधी निवासी सहकर्मी का नाम लिखते हुए कहा गया कि उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर संदेही को हिरासत में लिया है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों में प्रेम सम्बंध थे।

बुधवार को हुआ खुलासा
शहर के एक निजी अस्पताल में मार्केटिंग वर्कर के पद पर कार्यरत 24 वर्षीय युवती की आत्महत्या मामले में विजय नगर पुलिस ने उसके साथ काम करने वाले एक युवक के खिलाफ बुधवार को प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। युवती की डायरी में मिले सुसाइड नोट में सहकर्मी को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास जांच के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक शिवानी के कमरे से एक डायरी जब्त की गई है। डायरी के एक पेज पर शिवानी ने सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें आत्महत्या के लिए साथ में काम करने वाले सहकर्मी रामपुर जिला सीधी निवासी अतुल मिश्रा को जिम्मेदार ठहराया है।