जबलपुर

jobs ही jobs- आईटी कंपनी दे रही लाखों का पैकेज

पेटीएम के बाद आइडिया खोलेगी डाटा सेंटर

2 min read
Apr 23, 2018
IT companies

जबलपुर. महाकौशल के बेरोजगार युवकों की अब अच्छी नौकरी मिलने की आस जल्द पूरी हो सकती है। आइटी बिल्डिंग में दूसरी बड़ी कंपनी अगले महीने से अपनी गतिविधियां शुरू कर सकती है। आइडिया कंपनी यहां अपना डाटा सेंटर खोलने जा रही है। इसमें सौ से अधिक लोगों को रोजगार ? मिलने की सम्भावना है। यहां काम करनेवालों को लाखों का पैकेज दिया जाएगा। इससे पहले जनवरी में मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम ने ऑफिस की शुरुआत की थी। यह कंपनी अपना काम कर रही है। दूसरी कंपनी के आने से बरगी हिल्स में स्थित टेक्नोपार्क बिल्डिंग में चहल-पहल तेज हो जाएगी।


मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम (एमपीएसईडीसी) को कंपनी की तरफ से मई तक का समय दिया गया है। जबकि, यहां पर काम पहले से चल रहा है। मोबाइल कंपनी आइडिया यहां पर अपना डाटा सेंटर खोलने जा रही है। इसमें उपभोक्ताओं के रिकॉर्ड रखने के अलावा दूसरे काम भी किए जाएंगे। इसके लिए यहां पर कम्पयूटर के अलावा मशीनरी लगाने का काम किया जा रहा है। कंपनी यहां २५ से ३० करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इसमें मशीनरी भी शामिल है। इन दो कंपनियों के अलावा इस बिल्डिंम में तीन अन्य छोटी कंपनियां अपने कारोबार को चलाएंगी। पांचों कंपनियों के द्वारा बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा होने से पहले जगह सुनिश्चित कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें

सलमान खान के हिट एंड रन केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला, जारी वारंट हुआ रद्द


विकास का कार्य अभी भी धीमा
आइटी बिल्डिंग में तो कंपनियां आ रही हैं, लेकिन आइटी पार्क में उद्योगों की स्थापना का काम अभी भी धीमा है। समतलीकरण एवं खाई में मिट्टी भराव का काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इसलिए गतिविधियां ठप हैं। अभी बमुश्किल तीन इकाइयों ने निर्माण कार्य शुरू किया है। दूसरे निवेशक काम इसलिए शुरू नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि समतलीकरण का काम उतनी तेज गति से नहीं हो रहा है। जबकि, यहां ३५ से अधिक इकाइयों को भूमि का आवंटन किया जा चुका है।


एमपीएसईडीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर पीके दीक्षित बताते हैं कि आइटी बिल्डिंग में आइडिया कंपनी अगले माह तक अपना डाटा सेंटर खोलेगी। कंपनी तैयारियां कर रही है।

ये भी पढ़ें

पीछे रह गए कपिल, सुनील ग्रोवर को मिली एक और BLOCKBUSTER!
Published on:
23 Apr 2018 09:37 am
Also Read
View All