1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीछे रह गए कपिल, सुनील ग्रोवर को मिली एक और BLOCKBUSTER!

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की किस्मत इन दिनों सांतवे आसमान पर है। उन्हें एक के बाद एक फिल्में ऑफर हो रही है।
2 min read
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Apr 20, 2018

sunil grover

sunil grover

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की किस्मत इन दिनों सांतवे आसमान पर है। उन्हें एक के बाद एक फिल्में ऑफर हो रही है। जहां एक तरफ कपिल शर्मा का नया टीवी शो बुरी तरह से फ्लॉप हो गया तो वहीं दूसरी तरफ सुनील ग्रोवर का शो 'धन धना धन' को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला। अब सुनील की झोली में दबंग खान की फिल्म भी आ चुकी है।

भारत में दिखेंगे सलमान के साथ
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक सुनील ग्रोवर को सलमान खान की फिल्म 'भारत' ऑफर हुई है। बताया जा रहा है कि मूवी में सुनील, सलमान खान के दोस्त का रोल अदा करेंगे। इस फिल्म में सुनील, सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आने वाले हैं। यही नहीं, चर्चा है कि इस फिल्म में सुनील का एक नया अवतार भी हमें देखने को मिलेगा।

विशाल भारद्वाज की फिल्म हुई ऑफर
बता दें, इसके अलावा सुनील डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की अपकमिंग फिल्म 'छुरियां' में लीड रोल प्‍ले करते दिखेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो विशाल भारद्वाज की ये मूवी कॉमेडी से भरपूर होगी। इसमें सुनील ग्रोवर और एक्टर—कॉमेडियन विजय राज लीड भूमिका में दिखाई देंगे। विशाल ने अहमदाबाद मिरर को ये जानकारी शेयर करते हुए बताया कि सुनील इस मूवी में महत्वपूर्ण और बड़ा किरदार अदा करेंगे। विशाल की मूवी 'छूरियां' में सुनील और विजय राज के अलावा फीमेल लीड के रूप में दंगल फेम सान्या मलहोत्रा और राधिका मदान नजर आएंगी। विशाल का कहना है कि इस मूवी को दो पार्ट्स में बांटा जा सकता है। इसके पहले हिस्से में बताया जाएगा कि लड़कियां शादी से पहले कैसी होती हैं। दूसरे हिस्से में ये बताया जाएगा कि शादी के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आते हैं।

सुनील के पास है ये प्रोजेक्ट
फिलहाल सुनील ग्रोवर अपने नए प्रोजेक्ट 'धन धना धन' में व्यस्त हैं। ये लाइव शो जियो एप पर टेलीकास्ट हो रहा है। इस शो के अन्य आकर्षणों में बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा शिंदे, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव , अली असगर और सुमोना जैसे नाम शामिल हैं।

सुनील बनाम कपिल
कपिल ने अपना कमबैक शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' शुरू किया। इसके ठीक बाद सुनील के 'धन धना धन' की घोषणा हो गई। फैंस ने एक बार फिर दोनों की तुलना शुरू कर दी। दोनों शोज में जीत सुनील ग्रोवर की होती दिखाई दे रही है। सुनील की जीत की वजह है कपिल शर्मा के नए शो के एपिसोड्स की शूटिंग नहीं हो पाना। कहा तो यह भी जा रहा है कि कपिल के शो का कंटेंट दर्शक पसंद नहीं कर रहे। हालांकि इस माह कपिल के शो का प्रसारण रोक दिया गया है।