नई दिल्ली। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में शाहरूख खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार , ऋतिक रोशन जैसे अभिनेताओं का दबदबा है। यह अभिनेता बॉलीवुड में सबसे अमीर अभिनेताओं में शुमार हैं। इनकी सालाना कमाई अरबों रुपए में होती है। यह अभिनेता फिल्म निर्माताओं से मोटी फीस वसूलते हैं। इसके अलावा विज्ञापन, लाइव शो आदि से भी यह अभिनेता करोड़ों रुपए की कमाई करते हैं। लेकिन शायद आप यह नहीं जानते होंगे कि बॉलीवुड की अभिनेत्रियों भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। कई अभिनेत्रियां कमाई के मामले में अभिनेताओं को भी टक्कर दे रही हैं। ये अभिनेत्रियां न केवल फिल्म के लिए करोड़ों रुपए वसूलती हैं, बल्कि विज्ञापन से भी यह भारी कमाई करती हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड की 5 अभिनेत्रियों के बारे में जो फिल्म अभिनेताओं से भारी फीस वसूलती हैं।