1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस लिस्ट में शामिल हुआ दीपिका पादुकोण का नाम, प्रियंका ने भी माना लौहा..

जिन लोगों के नाम इस सूची में आते हैं, वे अपने आपको सौभाग्यशाली मानते हैं
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Apr 20, 2018

Deepika Padukone

Deepika Padukone

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में शुमार हैं। अब उनका रुतबा और ज्यादा बढ़ गया है। दरअसल दीपिका टाइम मैगजीन की इस वर्ष की 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल हो गई हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड की वह अकेली हस्ती हैं, जिनका नाम इस लिस्ट में शामिल किया गया है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी दीपिका को मिले इस सम्मान से काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ की है।

बॉलीवुड के लिए भी सम्मान की बात:

टाइम मैगजीन हर वर्ष एक सूची जारी करती है। इस सूची में दुनिया के 100 सबसे ज्यादा प्रभावशाली लोगों के नाम शामिल किए जाते हैं। इस सूची में उन लोगों के नाम होते हैं, जो अपने प्रोफेशन या व्यक्तित्व से बड़ी आबादी को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। इस सूची में राष्ट्रपति से लेकर तमाम राजनेता, बिज़नेसमैन, खिलाड़ी और कलाकार शामिल होते हैं। जिन लोगों के नाम इस सूची में आते हैं, वे अपने आपको सौभाग्यशाली मानते हैं। इस बार दीपिका का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है तो यह पूरे बॉलीवुड के लिए सम्मान की बात है।

विन डीजल के हवाले से दिया परिचय:
मैगजीन में दीपिका का परिचय हॉलीवुड फिल्म के उनके को—स्टार विन डीजल के हवाले से दिया गया है। परिचय में विन डीजल ने लिखा,'दीपिका पृथ्वी पर सबसे शानदार शख्सियत हैं। उनकी लगन, एकाग्रता और केमिस्ट्री कमाल की है।' साथ ही उन्होंने दीपिका के कभी ना हारने वाले जज्बे की भी काफी तारीफ की है। बता दें कि विन डीजल और दीपिका ने साथ में हॉलीवुड फिल्म 'XXX: Return of Xander Cage' में काम किया था।

forever grateful!🙏🏽 @vindiesel #TIME100 @time

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

दीपिका ने शेयर किया कवर पेज:
दीपिका भी उनको मिले इस सम्मान को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर टाइम का कवर शेयर करके विन को उनकी तारीफ के लिए शुक्रिया कहा है।

प्रियंका हुई खुश:
टाइम मैगजीन की इस लिस्ट में क्रिकेटर विराट कोहली का नाम भी शामिल है। दीपिका और विराट का नाम इस लिस्ट में शामिल होने पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा काफी खुश हैं। प्रियंका ने ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए दीपिका और विराट के लिए लिखा, 'अपने दोस्तों का नाम इस लिस्ट में देखने के बाद बहुत खुश हूं और गर्व महसूस कर रही हूं। दोनों को बहुत सारी बधाईयां। दोनों ही डिजर्विंग हैं।'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग