सलमान खान-प्रियंका चोपड़ा :
सलमान खान के साथ प्रियंक चोपड़ा के रीयूनियन की खबर आने के बाद फैंस का क्रेज सांतवे आसमान पर है। इन दोनों के एक साथ काम करने की खबरों का ट्विटर पर बहुत जोर-शोर से स्वागत भी हुआ। बता दें कि प्रियंका, सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ में काम करने जा रही हैं। इस फिल्म को लेकर ऑफिशियल एनाउंसमेंट भी किया जा चुका है। ‘भारत’ को अली अब्बास जफर डायरेक्ट करने वाले हैं।