6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैटरीना के बाद इस एक्ट्रेस पर मेहरबान हुए सलमान,’दबंग 3′ में आएंगी नजर।

मौनी को सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'दबंग 3' के लिए कॉस्ट कर लिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 18 Apr 2018, 4:16 PM IST

dabang 3

dabang 3

फिल्म जगत में यह बात कही जाती है कि सलमान खान ने जिसका हाथ पकड़ लिया वह फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है। बॉलीवुड में कई कलाकार इसके उदाहरण भी हैं। हाल ही में बॉबी देओल ने भी सलमान को उनकी मदद करने के लिए शुक्रिया अदा किया था। इसी लिस्ट में अब टीवी अदाकारा मौनी रॉय का नाम भी शामिल हो चुका है।

इन दिनों मौनी रॉय बॉलीवुड में काफी डिमांड में चल रही हैं। एक के बाद एक उन्हें हिट फिल्में मिल रही हैं। पहले उनकी झोली में सिर्फ अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' थी। अब बॉलीवुड के दबंग खान भी उनपर मेहरबान हो गए हैं। मौनी को सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'दबंग 3' के लिए कॉस्ट कर लिया गया है।

ये होगा रोल
कुछ समय पहले चर्चा थी कि फिल्म में मौनी रॉय का रोल सोनाक्षी सिन्हा के रोल से भी ज्यादा अहम होगा। हालांकि ताजा जानकारी के अनुसार, मौनी, सलमान खान की फिल्म में केवल स्पेशल कैमियो करती हुई नजर आएंगी। मौनी का रोल 15-20 मिनट का हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, मौनी फिल्म में सलमान खान के एक रोमांटिक सीन का हिस्सा रहेंगी। वह केवल चुलबुल पांडे के एक रोमांटिक सीन में जो कि फ्लैशबैक होगा उसमें नजर आएंगी, वहीं सोनाक्षी सिन्हा 'रज्जो' के रोल में नजर आएंगी।

खुश हैं मौनी
पिछले दिए एक इंटरव्यू में मौनी ने कहा, 'मैं अपने आप को खुशकिस्मत समझ रही और लकी भी। मैं फिल्म ‘गोल्ड’ का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं। मैंने फिल्म के लिए ऑडिशन दिया और मैं सेलेक्ट हो गई। मुझे लगता है कि लाइफ में हर चीज किसी न किसी वजह से घटित होती है।' मौनी चर्चित शो ‘नागिन’ और ‘नागिन-2’ में अपने रोल के कारण काफी चर्चा में रही थीं, शो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर रहे थे।

बताते चलें कि मौनी के हाथ में इन दिनों तीन बड़े प्रोजक्ट्स हैं, जिसमें अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’, रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ और सलमान खान की फिल्म ‘दबंग-3’ शामिल है।