जबलपुर

पीएम मोदी को भाया एमपी का ये एयरपोर्ट, 90 मिनट तक किया स्टे

एयरपोर्ट पर ही लंच किया, नेताओं से मुलाकात की, अधिकारियों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा की
2 min read
• •
Updated: 25 Apr 2018, 10:16 AM IST
PM Modi stayed for 90 minutes at MP jabalpur airport,pm modi latest news today,pm modi latest news in hindi,prime minister of india ,modi govt schemes,narendra modi in mp,pm modi in jabalpur,pm modi in mandla,pm modi speech,jabalpur airport flight schedule,Dumna arirport,bjp news,congress news,CM Shivraj Singh,Jabalpur,
PM Modi stayed for 90 minutes at MP jabalpur airport

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश के एक एयरपोर्ट की लोकेशन बेहद पसंद आयी। वे मंडला में पंचायत सम्मेलन में शामिल होने के लिए मंगलवार को डुमना एयरपोर्ट से होकर गुजरे थे। इस दौरान वे करीब 90 मिनट डुमना एयरपोर्ट में रहे। अपने प्रवास के दौरान पीएम डुमना एयरपोर्ट आगमन पर पीएम करीब 15 मिनट ठहरे फिर वापसी में वे सवा घंटे रहे। इस दौरान पीएम ने प्रदेश के आठ पिछड़े जिलों के कायाकल्प को लेकर कलेक्टरों से राज्यपाल, सीएम और सीएस की मौजूदगी में चर्चा की। एयरपोर्ट पर ही दोपहर का भोजन किया।

एयरपोर्ट पर इन्होंने किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का डुमना एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदी बेन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , राज्यमंत्री शरद जैन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, महापौर स्वाति गोडबोले, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोरमा पटेल, विधायक अंचल सोनकर, अशोक रोहाणी, मनोनीत विधायक एलबी लोबो, भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, सीएस बसंत प्रताप सिंह, डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला, एयरपोर्ट डायरेक्टर रामतनु साहा सहित प्रशासन व पुलिस के अन्य प्रमुख अधिकारियों ने स्वागत किया।

मिनट टू मिनट

10.55 बजे सुबह पीएम डुमना एयरपोर्ट पहुंचे
11.10 बजे सुबह मंडला के लिए रवाना हुए
11.45 बजे सुबह मंडला पहुंचकर राष्ट्रीय पंचायत में शामिल हुए
2.25 बजे दोपहर हैलीकॉप्टर से वापस डुमना एयरपोर्ट पहुंचे
2.30 से 3.45 बजे दोपहर तक एयरपोर्ट पर 8 जिलों के कलेक्टर से संवाद
3.55 बजे दोपहर पीएम विमान में बैठे
3.57 बजे दोपहर दिल्ली के लिए रवाना

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
पीएम की डुमना एयरपोर्ट पर मौजूदगी के चलते रनवे से लेकर टर्मिनल बिल्डिंग, परिसर और बाहर चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात रहे। इस दौरान एयरपोर्ट पर किसी भी यात्री को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई थी। वहीं, मोदी के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा करने से एयरपोर्ट कुछ देर के लिए पीएमओ में बदल गए। बैठक में पीएम ने अधिकारियों से विकास योजनाओं को लेकर सीधे-सवाल किए। इसमें मोदी के कइ सवालों का पिछले 8 जिलों के कलेक्टर सीध और सटीक जवाब नहीं दे सके।

Published on: