जबलपुर

PM सूर्य घर योजनाः जबलपुर में सिर्फ ’12 हजार’ में लगे सोलर पैनल, लक्ष्य से पीछे बिजली कंपनी

PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति धीमी है, लक्ष्य का केवल 26.12 प्रतिशत काम पूरा हो पाया है। 31 मार्च 2027 की समय-सीमा से पहले शेष 74 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना चुनौती बन गया है।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2026, 4:41 PM IST
पीएम सूर्य घर योजना, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)
पीएम सूर्य घर योजना, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

PM Surya Ghar Yojana:मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के अधिक से अधिक घरों को सौर ऊर्जा से जोडने के उद्देश्य से शुरू की गई पीएम सूर्यधर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति धीमी है। योजना की समय-सीमा में अब महज चार माह शेष है, लेकिन जिले में निर्धारित लक्ष्य का केवल 26.12 प्रतिशत काम ही पूरा हो पाया है। करीब 74 प्रतिशत काम अब भी अधूरा है। ऐसे में तय समय-सीमा तक लक्ष्य हासिल करना बिजली कम्पनी के अधिकारियों के लिए चुनौती बन सकता है। हाल ही में सामने आए मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अजय गुप्ता के एक पत्र से यह बात सामने आई है। जो उन्होने कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा को लिखा है।

आंकड़ों से खुली सुस्ती की पोल

प्रबंध संचालक के पत्र के अनुसार, जबलपुर जिले में 47 हजार 568 घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके मुकाबले अब तक केवल 12 हजार 423 घरों में ही संयंत्र स्थापित हो सके हैं। इस तरह लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि 26.12 प्रतिशत है, जबकि करीब 74 प्रतिशत काम अब भी बाकी है।

31 मार्च 2027 है अंतिम तिथि

भारत सरकार की इस योजना उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से से जोडना और उन्हें उन्हें मुफ्त बिजली का लाभ दिलाना है। योजना की अंतिम तिथि 31 मार्च 2027 है। समय-सीमा करीब होने के बावजूद मैदानी अमले की उदासीनता के चलते पात्र उपभोक्ताओं के पंजीयन और संयंत्र स्थापना का कार्य कछुआ चाल से चल रहा है।

विभागों के बीच समन्वय की कमी

प्रबंध संचालक अजय गुप्ता ने पत्र में योजना की प्रगति बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन से सहयोग मांगा है। उन्होंने राजस्व विभाग, नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (सीएमओ) और जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी को बिजली कंपनी के अधीक्षण अभियंताओं एवं कार्यपालन अभियंताओं के साथ समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश देने का अनुरोध किया है।

पत्र में दिए गए ये निर्देश

-अधिक से अधिक पात्र घरेलू उपभोक्ताओं का पंजीयन कराया जाए।
-पंजीकृत उपभोक्ताओं के घरों पर संयंत्र स्थापना का काम तेज किया जाए।
-योजना को लेकर व्यापक जन-जागरुकता अभियान चलाया जाए।
-साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) बैठक में योजना

जिले में योजना की स्थिति

कुल लक्ष्य- 47,568 घर
अब तक संयंत्र स्थापित- 12,423 घर
लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि - 26.12 प्रतिशत
शेष लक्ष्य- करीब 74 प्रतिशत

Updated on:
22 Nov 2026, 4:41 PM IST
Published on: