जबलपुर

रंगदारी नहीं मिली तो घर पर फेंके ‘बम’, जबलपुर पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस

Jabalpur Bomb Attack: जबलपुर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के घर बमबारी करने वाले आरोपियों में से दो को गिरफ्तार किया। रंगदारी नहीं देने पर डीलर के घर की थी बमबाजी।

2 min read
Jun 12, 2026
property dealer Bomb Attack extortion case Jabalpur police arrested culprits
Jabalpur Property Dealer Extortion case: बमबाजी करने वाले आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस (फोटो सोर्स- Patrika)

Property Dealer Extortion case: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में रंगदारी न मिलने पर प्रापर्टी डीलर के घर बमबाजी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश आजाद बेन और दीपक रजक को माढ़ोताल पुलिस ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस दोनों बदमाशो को उसी इलाके में लेकर पहुंची, जहां उन्होने बमबाजी की थी। पुलिस ने यहां दोनों आरोपियों से कान पकड़वाकर उनका जुलूस निकाला।

इस दौरान बदमाश यह कहते नजर आए, कि अपराध करना पाप है। इसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। बता दें कि, 10 जून की रात करीब पांच युवकों ने प्रॉपर्टी डीलर के घर पर बमबारी की थी। पुलिस ने इनमे से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य तीन आरोपियों की तलाश कर रही है।

इंस्टाग्राम में कॉल कर मांगे एक लाख रुपए

घटना बुधवार की है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले करमेता पोस्ट ऑफिस निवासी सुमित चौबे से एक युवक से बदमाश ने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने उसके घर पर सुअरमार बम फेंककर दहशत फैलाई। शिकायत पर माढ़ोताल पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया करीब आठ-नौ दिन पहले उन्हें सौरभ यादव ने इंस्टाग्राम कॉल कर एक लाख रुपये की मांग की। आरोपी ने कहा कि यह रकम उसके साथी मोहित विश्वकर्मा उर्फ मुन्नी को दे दी जाए। रुपए नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी

रात में फेंकें सुअरमार बम

बुधवार को सौरभ यादव ने दोबारा सुमित को फोन कर बताया कि वह उसके घर पर अपने लोगों से बम फिंकवा रहा है। कुछ ही देर बाद मोहित विश्वकर्मा, शिवांक यादव और उनके दो अन्य साथी सुमित के घर पहुंचे और सुअरमार बम फेंक (Bomb Attack) दिए। धमाके से क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पूछताछ में बताया सच

पुलिस टीम ने देर रात आजाद बेन और दीपक को दबोच लिया। दोनों ने सौरभ यादव के इशारे पर मोहित और शिवांक के साथ बमबाजी की वारदात को अजाम देने की बात कबूली। पुलिस मोहित, शिवांक और सौरभ का पता लगा रही है।

Published on:
12 Jun 2026 06:23 pm