जबलपुर

Raksha Bandhan: इस बार मार्केट में आई वुडन, मेटल और इलेक्ट्रॉनिक राखियां

different types of rakhi- इस साल बाजार में आई अलग प्रकार की राखी, आप भी देख हो जाएंगे हैरान...।

2 min read
Aug 01, 2022

जबलपुर। भाई बहन के प्यार और रिश्तों को मजबूती देने वाला त्योहार रक्षाबंधन दो साल बाद धूमधाम से मनाया जाएगा। कोविड काल के बाद इस बार रक्षाबंधन की तैयारियां भी जोरों से हो रही हैं। रक्षाबंधन को दस बाकी हैं, लेकिन संडे को राखी बाजार में अच्छी खासी भीड़ लगी रही। बाजार में इस बार राखियों की नई वैरायटी बहनों को खूब पसंद आ रही है। शहर में बड़ा फुहारा, लार्डगंज, गंजीपुरा, छोटा फुहारा, अधारताल, गढ़ा बाजार, खमरिया स्टेट बाजार, रांझी, गोकलपुर में राखी बाजार लग गया है। परंपरानुसार वैसे तो रेशम के धागे वाली राखियां बांधी जाती हैं, लेकिन फैशन के इस दौर में राखियों में बहुत सी नई डिजाइनों के साथ रेशम की डोर बाजार में आई है। इस बार बच्चों की राखियों में सबसे ज्यादा बदलाव आया है। टॉयस के अलावा अब उनके लिए इलेक्ट्रॉनिक राखियां आई हैं। जो बहनों के द्वारा खूब पसंद भी की जा रही हैं।

बच्चों की राखियों में इंडियन कार्टून कैरेक्टर मोटू पतलू, बजरंगी, लिटिल सिंघम, फुकरे बॉयज, बद्री बुध को खूब पसंद किया जा रहा है। इनके अलावा डोरेमोन, स्पाइडरमैन, बेन 10, मासा एंड बियर, पेपा पिग समेत चॉकलेट वाली राखियां भी बच्चों के लिए पसंद की जा रही हैं। उनके लिए खिलौने भी खरीदे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः

इन राखियों की डिमांड

राखी बाजार में मोती, रेशम वर्क, पेंच वर्क, मैटल डिजाइन, वुडन आर्ट, प्लास्टिक फ्लावर्स, फैंसी क्लॉथ, कार्टून कैरेक्टर समेत सिल्वर और गोल्ड प्लेटेड राखियां दुकानों में सजी हैं। जहां छोटे बच्चों के लिए टॉयस के अलावा अब इलेक्ट्रॉनिक राखियां भी आई हैं। जिनमें एलईडी लाइट्स के अलावा कई तरह के गेम्स वाले टॉय लगे हुए हैं। वहीं युवा भाइयों के लिए वुडन, ब्रेसलेट स्टाइल, पर्ल्स डिजाइन वाली राखियां पसंद की जा रही हैं। राखियों के अलावा भाइयों के रुमाल भी कलर्स और राखी की मैचिंग के साथ खरीदे जा रहे हैं। कॉटन के रूमाल की डिमांड ज्यादा है।

मोटू पतलू, डोरेमॉन कार्टून कैरेक्टर

देश के कई शहरों से आईं राखियां

जबलपुर में राखियों की मैन्यूफैक्चरिंग नहीं होती है। ऑन डिमांड कई बार राखियां बनवाई जरूर जाती हैं। बाजार में इस साल कोलकाता, मुंबई, अहमदाबाद, दिल्ली से फैंसी राखियां आई हैं। इनमें हर आयु वर्ग के लोगों के लिए अलग अलग प्रकार की राखियां शामिल हैं। वुडन और ब्रेसलेट स्टाइल मेटल राखियां युवा भाइयों के लिए सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। बहनों द्वारा छोटे भाइयों के लिए इलेक्ट्रॉनिक टॉय और वुडन राखियां ज्यादा खरीदी जा रही हैं।

-अंकित ठाकुर, राखी व्यापारी

17 प्रकार की राखियां

1. Silver rakhis
2. Cartoon Rakhis
3. Photo Rakhis
4. Eco-friendly Rakhis
5. Lumba Rakhis
6. Seed Rakhi
7. Jewelry rakhis
8. Gold Rakhis
9. Kundan Rakhis
10. Pearl Rakhis
11. Stone Rakhis
12. Divine Rakhis
13. Clay Rakhi
14. Wooden Rakhis
15. Acrylic rakhis
16. Metal Rakhis
17. Designer and fancy rakhis

Updated on:
02 Aug 2022 10:59 am
Published on:
01 Aug 2022 06:53 pm
Also Read
View All