जबलपुर

MP में ‘भारत गोल्फ महोत्सव’ का आयोजन, बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने लगाए शॉट्स

Bharat Golf Mahotsav: आर्मी गोल्फ कोर्स में रणदीप हुड्डा ने ‘भारत गोल्फ महोत्सव’ की शुरुआत की। 100 से अधिक खिलाड़ी और स्थानीय युवा बने इस राष्ट्रीय आयोजन के साक्षी।

less than 1 minute read
Nov 10, 2025
randeep hooda in bharat golf mahotsav (फोटो- सोशल मीडिया)

MP News: जबलपुर में हेड क्वार्टर एमबी एरिया के गोल्फ कोर्स में रविवार को ‘भारत गोल्फ महोत्सव’ (Bharat Golf Mahotsav) टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने शॉट लगाकर इसकी शुरुआत की। गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के इस आयोजन में 100 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं।

स्थानीय युवाओं को भी इसमें जोड़ा जा रहा है। पहले दिन जनरल अफसर कमांडिंग, मध्य भारत एरिया के जनरल अफसर कमांडिंग लेफ्टीनेंट जनरल पीएस शेखावत ने भी शॉट लगाए। पहली बार जबलपुर में यह आयोजन हो रहा है।

ये भी पढ़ें

MP में यहां हाथी का कहर! गांवों में मचाई तबाही, फसलें रौंदीं, घर तोड़े

ये है आयोजन का उद्देश्य

फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी आर्यवीर आर्या के अनुसार इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्क्रीन की दुनिया से बाहर निकालकर मैदान में लाना है। एमपी भी गोल्फ की दुनिया में नाम करे, इसीलिए जबलपुर में इसकी शुरुआत की गई है। प्रयास है कि बच्चों की दुनिया मोबाइल तक सिमटकर नहीं रह जाए। उन्हें फिजिकल एक्टीविटी करनी चाहिए।

100 से अधिक स्थानों पर हो रहा उत्सव

भारत गोल्फ महोत्सव पूरे देश में 100 स्थानों पर हो रहा है। जनरल अफसर कमांडिंग लेफ्टीनेंट जनरल शेखावत ने बताया कि कार्यक्रम इस इरादे से किया जा रहा है कि इस खेल में नया टैलेंट मिले। इसमें जबलपुर के स्कूल के बच्चों को शामिल किया गया है। प्रतिभावान बच्चों को मौका देंगे।

गोल्फ कोर्स उनके लिए खोला जाएगा। स्कूलों के साथ एमओयू करेंगे। उनका कहना था कि इसमें लड़के और लड़कियां दोनों को मौका दे रहे हैं। हाल ही में महिला टीम ने विश्वकप क्रिकेट की ट्रॉफी जीती है। इसके बाद लड़कियों में खेल के प्रति दिलचस्पी बढ़ी है। गोल्फ के मैदान में उनकी प्रतिभा को उभरने का मौका देना चाहते है। (MP News)

ये भी पढ़ें

एमपी बोर्ड की परीक्षा में अब हर छात्र पास होगा, शिक्षा विभाग की इस नई पहल से बदलेंगे नतीजे!

Published on:
10 Nov 2025 08:12 am
Also Read
View All

अगली खबर