जबलपुर

पहले किया बलात्कार, फिर बदनाम करने की धमकी देकर 15 लाख और जेवर ऐंठे

blackmail : शहर के अधारताल थाना क्षेत्र में एक युवक ने महिला से बलात्कार किया। फिर उसे ब्लैकमेल कर उससे 15 लाख रुपए और सोने चांदी के जेवर ऐंठ लिए।
2 min read
Mar 31, 2025
सनकी प्रेमी का खौफनाक कदम! स्कूल से लौट रही शिक्षिका का किया अपहरण, फिर जंगल में शादी का बनाया VIDEO… मचा बवाल

blackmail : शहर के अधारताल थाना क्षेत्र में एक युवक ने महिला से बलात्कार किया। फिर उसे ब्लैकमेल कर उससे 15 लाख रुपए और सोने चांदी के जेवर ऐंठ लिए। महिला ने शनिवार रात अधारताल थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी और उसकी महिला साथी समेत चार के खिलाफ दुराचार, धमकी देना, अवैध रूप से रुपए ऐंठने समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

प्रतीकात्मक फोटो

woman rape case : महिला घर पर थी अकेली

पुलिस ने बताया कि सतना निवासी नरेन्द्र शिवहरे का अधारताल में रहने वाली 36 वर्षीय महिला के घर आना-जाना था। फरवरी 2023 को महिला घर पर अकेली थी। नरेन्द्र ने उससे बलात्कार किया। किसी कोे कुछ बताने पर बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद अक्सर नरेन्द्र महिला के के घर जाता था। पुलिस के अनुसार 23 नवम्बर 2024 को नरेन्द्र अपनी दोस्त शबीना सिकंदर मनियार, एहफाज अंसारी और साहिल खान के साथ महिला के घर आया। चारों ने महिला को बदनाम करने की धमकी दी। उसे जान से खत्म करने और बच्चों के अपहरण की धमकी दी। इससे महिला डर गई। उसने घर में रखे एक लाख 20 हजार रुपए नकद, छह तोला वजनी सोने और 40 तोला चांदी के जेवर आरोपियों को दे दिए।

blackmail

blackmail : ऑनलाइन ली रकम

पुलिस के अनुसार इसके बाद आरोपियों ने महिला को कई बार धमकाया। महिला से 13 लाख 80 हजार रुपए और लिए। इसमें से कुछ रकम ऑनलाइन भी ली गई। आरोपियों ने महिला का हस्ताक्षरित चेक लिया। उसके घर के दस्तावेज भी छीनकर अपने पास रख लिए। परेशान होकर महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच कर रही है।

woman rape case : इधर शादी का झांसा देकर विधवा से रेप

शादी का झांसा देकर विधवा महिला से बलात्कार करने वाले आरोपी के खिलाफ माढ़ोताल पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि 37 वर्षीय महिला के पति की मौत हो चुकी है। वह कपड़ा दुकान में काम करती थी। वहां उसकी मुलाकात विवेक अग्रवाल से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई। विवेक ने महिला से शादी की बात कही। वह उसे माढ़ोताल के एक होटल में ले गया। वहां महिला से बलात्कार किया। आरोपी ने कई बार उसका दैहिक शोषण किया। महिला ने शादी की बात कही तो इंकार कर दिया। इसके बाद महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

Updated on:
31 Mar 2025 12:35 pm
Published on:
31 Mar 2025 12:31 pm