जबलपुर

स्पा सेंटर में ग्राहकों के सामने नाबालिग लड़कियों को परोसता था चाचा, ये है पूरा मामला

हर घंटे के 5000 रूपए और लग्जरी लाइफ दिखाकर नाबालिग लड़कियों को भेजकर ग्राहकों से बनवाता था संबंध...

2 min read
Mar 05, 2024

स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने का एक और मामला जबलपुर में सामने आया है। हैरानी की बात तो ये है कि एक सगा चाचा ही यहां पर अपनी नाबालिग भतीजी के जरिए सेक्स रैकेट चला रहा था। स्पा सेंटर में चल रहे इस गोरखधंधे का खुलासा उस वक्त हुआ जब आरोपी चाचा ने मोटी रकम दिलाने की बात कहकर नाबालिग भतीजी की जबलपुर से इंदौर के ब्यूटी पार्लर में जाने के लिए कहा। इसी दौरान नाबालिग की मां को बेटी की दुख भरी जिंदगी के बारे में पता चला तो वो सीधे पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करा दी।


जिस्मफरोसी के दलदल में फंसी नाबालिग बच्चियों ने पुलिस को बताया है कि आरोपी आरएन शर्मा उन्हें महंगे मोबाइल, लग्जरी गाड़ियां और शानदार घर के सपने दिखाता था और ये भी कहता था कि अगर ग्राहक खुश हो गया तो एक घंटे के 5 हजार रूपए तक कमा सकती हो। आरोपी आरएन शर्मा ने अपनी नाबालिग भतीजी को तक नहीं छोड़ा और उसे भी इस गोरखधंधे में धकेल दिया। नाबालिग भतीजी ने चाचा का काला चिट्ठा खोलते हुए ये भी बताया है पहली बार चाचा ने जब उसे लालच देकर ग्राहक के पास भेजा तो उसका वीडियो भी बना लिया और जब दूसरी बार उसने गलत काम करने से मना किया तो उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी।


आरोपी चाचा आरएन शर्मा के काले कारनामे का खुलासा उस वक्त हुआ जब उसकी ही सगी भतीजी को वो इंदौर के एक स्पा सेंटर में भेजने की तैयारी में था। नाबालिग 12वीं क्लास में पढ़ती है जो परीक्षा देने के बजाए इंदौर जाने के लिए बस स्टैंड पहुंची थी। लेकिन इसी बीच उसकी मां को पता चला कि बच्ची पेपर देने नहीं गई है। उसने तलाश शुरु की तो बेटी बस स्टैंड पर मिली जहां उसने बताया कि वो इंदौर जा रही है। इसके बाद घर लाकर मां ने बेटी से कड़ाई से पूछताछ की तो बेटी ने आरोपी चाचा की काली करतूत के बारे में बताया जिसके बाद मां बेटी को लेकर थाने पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि वह मामले को समझने में लगी है कि आखिर पूरा माजरा क्या है , कौन-कौन लोग इस तरह के खेल में शामिल हैं।

देखें वीडियो- शादी में गिरे ओले तो भागे बाराती-घराती

Published on:
05 Mar 2024 04:31 pm
Also Read
View All