1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : नागिन की हुई मौत तो नाग ने जाम कर दी सड़क

नाग-नागिन के अद्भुत प्रेम की अनोखी तस्वीर, नागिन की सड़क हादसे में मौत पर नाग ने रोड जाम कर जताया विरोध
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 16 Jul 2024, 5:44 PM IST

naag_nagin_love_story.jpg

Nag Nagin Love Story : नाग-नागिन के अद्भुत प्रेम को लेकर कई तरह की कहानियां हैं और कई फिल्में भी इसे लेकर बन चुकी है लेकिन मैहर में नाग-नागिन के अद्भुत प्रेम का एक दुर्लभ मामला सामने आया है। यहां एक नागिन की मौत के बाद नाग ने विरोध करते हुए रोड जाम कर दिया। रोड पर पड़ी मरी हुई नागिन के पास नाग घंटों तक बैठा रहा और पूरी रोड को जाम कर दिया। रोड से गुजरने वाले लोगों ने नाग-नागिन के अद्भुत प्रेम की ये दुर्लभ तस्वीर अपने मोबाइल में कैद की है जो अब तेजी से वायरल हो रही है।

 


मामला मैहर के मुकुंदपुर के पास का है जहां रीवा की ओर जाने वाली सड़क पर किसी वाहन ने रोड क्रॉस कर रही नागिन को कुचल दिया जिससे नागिन की रोड पर ही मौत गई। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ और वीडियो देखकर आपको भी यकीन नहीं होगा। नागिन की मौत होने के बाद एक बड़ा सा नाग रोड पर आ गया। वो रोड पर और मरी हुई नागिन के पास घूमता रहा। मानो नाग रोड जाम कर नागिन की मौत का विरोध जता रहा था।

देखें वीडियो-

 


नागिन की मौत के विरोध में नाग कभी रोड पर लहराते हुए रेंगता तो कभी नागिन के पास जाकर फन फैलाकर बैठ जाता। करीब दो घंटे तक ऐसा चलता रहा और नाग-नागिन के रोड पर होने के कारण वाहनों का आवाजाही रोड के दोनों तरफ रुक गई। कुछ लोगों ने नाग को भगाने की कोशिश की भी की लेकिन नाग ने फन फैलाकर अपना रौद्र रूप उन्हें दिखाया और टस से मस नहीं हुआ। करीब दो घंटे बाद नाग वहां से भागा जब कहीं जाकर रोड से वाहनों का आवागमन शुरू हो पाया।

देखें वीडियो-