जबलपुर

shani Sade Sati today puja vidhi शनि देव को आज ऐसे करें प्रसन्न, कट जाएगी साढ़ेसाती

योग दान-पुण्य से लेकर बाजार से खरीदी व नए कार्यों की शुरुआत के लिए शुभ रहेगा
2 min read
Nov 18, 2017
shani amavasya par kya karna chahiye
shani dev,shani amavasya,Shani Worship,shani temple ujjain,

जबलपुर। 18 नवंबर को शनि अमावस्या है जो शनिदेव की कृपा पाने के लिए विशेष लाभकारी है। इस बार ये अमावस्या विशेष संयोग लेकर आई है। इस बार विशाला नक्षत्र में शोभन योग ? है। ज्योतिषाचार्य सत्येंद्र स्वरुप शास्त्री के अनुसार यह योग यदि शनिवार के दिन हो तो इससे उस दिन का, तिथि और नक्षत्र का प्रभाव कई गुना अधिक बढ़ जाता है। इसके पहले शनि अमावस्या पर शोभन योग 30 वर्ष पहले सन 1987 में बना था। इस दिन पूजा-पाठ करने से आपको शनि की विशेष कृपा मिलेगी। यह योग दान-पुण्य से लेकर बाजार से खरीदी व नए कार्यों की शुरुआत के लिए शुभ रहेगा।

ये करें शनि अमावस्या को -

- शनि अमावस्या पर 11 बार महाराज दशरथ द्वारा लिखा गया दशरथ स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
- पानी में शक्कर एवं काला तिल मिलाकर पीपल में अर्पित करके तीन परिक्रमा करने से शनि प्रसन्न होते हैं।
- उड़द दाल की खिचड़ी खाने से भी शनि दोष के कारण प्राप्त होने वाले कष्ट में कमी आती है।
- शनि वैदिक मंत्र 'ओम शं नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये। शं योरभि स्रवन्तु न:।'शनि का पौराणिक मंत्र 'ऊँ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तण्डसंभुतं नमामि शनैश्चरम।' इन मंत्रों का नियमित कम से कम 108 बार जप करने से शनि के प्रकोप में कमी आती है।

आज का पंचांग

तिथि – अमावस्या – 17:13:13 तक
नक्षत्र – विशाखा – 19:24:29 तक
करण – नाग – 17:13:13 तक, किन्स्तुघ्ना – 30:12:08 तक
पक्ष – कृष्ण
योग – सौभाग्य – 21:00:25 तक
वार – शनिवार

आज सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

सूर्योदय – 06:45:42
सूर्यास्त – 17:26:33
चंद्रोदय – चन्द्रोदय नहीं
चंद्रास्त – 17:38:59

आज का अशुभ समय

दुष्टमुहूर्त – 06:45:42 से 07:28:25 तक, 07:28:25 से 08:11:08 तक
कुलिक – 07:28:25 से 08:11:08 तक
कंटक – 11:44:45 से 12:27:29 तक
राहु काल – 09:25:54 से 10:46:01 तक
कालवेला / अर्द्धयाम – 13:10:12 से 13:52:56 तक
यमघण्ट – 14:35:39 से 15:18:22 तक
यमगण्ड – 13:26:13 से 14:46:20 तक
गुलिक काल – 06:45:42 से 08:05:48 तक

आज का शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजित – 11:44:45 से 12:27:29 तक

Published on:
18 Nov 2017 10:37 am