सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकालने वाले सांसद राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा...।
जबलपुर. देश की पूर्व लोकसभा स्पीकर और भाजपा नेता सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकालने वाले सांसद राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी कहते हैं कि, वो इस यात्रा से भारत को समझने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे ये भी कहा कि, ये यात्रा राहुल गांधी को सोच समझकर बोलना सीखने में भी मदद करेगी।
आपको बता दें कि, एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर पहुंची पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर बात करते हुए उनपर तंज कसा। साथ ही, आगामी विधानसभा चुनावों में एक बार फिर मध्य प्रदेश में सरकार बनाने का भी दावा किया है। उन्होंने कहा कि, विकास और मेहनत के दम पर एक बार फिर मध्य प्रदेश में सरकार बनाएंगे। सुमित्रा महाजन ने ये दावा भी किया कि, केन्द्र और राज्य सरकारें मिलकर जमकर विकास कर रहीं हैं, जिससे जनता खुश है।
शराबबंदी पर ताई का तर्क
वहीं, पूक्व मुख्यमंत्री उमा भारती की मुहिम मध्य प्रदेश में शराबबंदी के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने जवाब दिया कि, ये सरकार का नीतिगत मामला है। कोई नहीं चाहता कि, उनके घर का सदस्य शराब पिये। शराबबंदी सिर्फ सरकार का ही नहीं, सामाज का भी दायित्व है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि, ये अच्छा है कि, वो यात्रा कर भारत को समझने की कोशिश कर रहे हैं। इस यात्रा से राहुल गांधी को सोच समझकर बोलने में मदद मिलेगी। लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष हमेशा बेहद जरूरी है।
यहां 151 बुजुर्ग जोड़ों ने लिए 7 फेरे, झूमकर नाचे नाती - पोते, वीडियो वायरल