
ट्रॉली के सामने आया सियार, ट्रेक्टर पलटने से 2 घंटे दबा रहा चालक, JCB से निकाला
शिवपुरी. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले बैराड़ थाना क्षेत्र में एक ट्रेक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे के बाद टैक्टर चालक दो घंटे तक ट्रेक्टर के नीचे दबा रहा। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने JCB की मदद से ट्रेक्टर चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बताया जा रहा है कि, शहर के धौरिया रोड पर बैराज माता मंदिर के पास रामनिवास धाकड़ निवासी गाजीगढ़ ट्रैक्टर ट्रॉली में सोयाबीन भरकर गाजीगढ़ से बैराड़ जा रहा था, तभी अचानक बैराज माता मंदिर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली के सामने एक सियार आ गया। इसे बचाने के फेर में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे नीचे गड्ढे में जाकर पलट गई। सियार के सामने आने पर ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से ड्राइवर रामनिवास धाकड़ ट्रैक्टर की स्टेयरिंग के बीच 2 घंटे फंसा रहा। घटना का एक वीडियो भी सामने आया, जिसे देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि, किस परिस्थिति में चालक ने दो घंटे गुजारे होंगे। साथ ही, अगर एक छोटा सा उतार चढ़ाव और हो जाता तो चालक की दर्दनाक मौत भी हो सकती थी। इस घटना से ये कहावत भी यथार्थ होती है कि, 'जाको राखे साइयां...मार सके न कोय।'
इस तरह दो घंटे ट्रेक्टर के नीचे दबा रहा चालक, दो JCB की मदद से बचा जान
ट्रेक्टर के पलटते ही मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। यहां पहले ग्रामीणों द्वारा ड्राइवर को ट्रेक्टर के नीचे से निकालने की काफी मशक्कत की गई, लोकिन उसमें सफलता नहीं मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद 2 जेसीबी मशीनों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर काफी ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। बाद में ड्राइवर को बैराड़ चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसकी हालत देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय शिवपुरी रैफर किया गया है।
Published on:
3 Nov 2022, 3:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.