24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फीकी पड़ी पीले सोने की चमक, मक्का की आवक बढ़ी तो सोयाबीन की फ़सल बर्बाद

-कृषि मंडी में नहीं दिख रही पीले सोने की चमक-मक्का की आवक बढ़ी-सोयाबीन की फ़सल बर्वाद-4000 बोरियां आ रही रोजाना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 2 Nov 2022, 6:51 PM IST

News

फीकी पड़ी पीले सोने की चमक, मक्का की आवक बढ़ी तो सोयाबीन की फ़सल हुई बर्बाद

संजीव जाट की रिपोर्ट

शिवपुरी. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाली बदरवास कृषि मंडी में इस बार पीले सोने की चमक फीकी नजर आ रही है। इस बार मक्का की आवक ज्यादा देखी जा रही है। प्रत्येक दिन 500 से ज्यादा टैक्टर ट्राली मक्का के बदरवास कृषि उपज मंडी में बिकने आ रही है, जो 4000 से ज्यादा क्विंटल रोजाना खरीदी जा रही है। इसके अलावा, बदरवास क्षेत्र में इस बार सबसे ज्यादा मक्का की फसल हुई है, जो उचित भाव ना मिलने के कारण गुना और अशोकनगर बिकने जा रही है।

इस बार सोयाबीन की फसल बर्वाद होने के कारण पीला सोना मंडियों में बहुत कम बिकने आ रहा है। जबकि, किसानों ने इस बार बदरवास क्षेत्र मक्का का ज्यादा रकबा बढ़ा है प्रति बीघा 8 किवंतल निकल रहा है।

यह भी पढ़ें- काम में लापरवाही बरत रहे थे रोजगार सहायक, 43 को मिला नोटिस, जवाब नहीं दिया तो कटेगा वेतन

यह भी पढ़ें- लाइसेंसी हथियार रखने वालों की बढ़ सकती है मुसीबत, ये तैयारी कर रहा प्रशासन


क्या कहते है अधिकारी

इस संबंध में कृषि विस्तार अधिकारी सुनील कटारे ने बताया कि, इस बार सोयाबीन 25 हजार हैक्टेयर में था जबकि मक्का 12 हजार हैक्टेयर ने थी लेकिन लगातार पानी गिरने से सोयाबीन का उत्पादन कम हुआ है जबकि मक्का का एवरेज भी अच्छा निकला है और पर बीघा में अच्छा उत्पादन हुआ है।

यह भी पढ़ें- डायरिया और डेंगू का कहर : डायरिया की शिकार 2 बच्चियों ने तोड़ा दम, डेंगू से 6 माह के बच्चे की मौत

यह भी पढ़ें- शहर के 70% होटलों की बुकिंग अचानक हुई फुल, किराया भी बढ़ा, जानिए इसका कारण


मक्का का उत्पादन इस बार अच्छा हुआ- मंडी सचिव

वहीं, बदरवास के कृषि उपज मंडी सचिव विजय मीणा का कहना है कि, मक्का का उत्पादन इस बार अच्छा हुआ है और हर व्यक्ति को भिक्षा इस बार बदरवास कृषि उपज मंडी एवं उप मंडी लुकवासा में करीब 4000 किवंतल से ज्यादा मक्का कृषि उपज मंडी में बिकने के लिए आ रही है।