24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काम में लापरवाही बरत रहे थे रोजगार सहायक, 43 को मिला नोटिस, जवाब नहीं दिया तो कटेगा वेतन

43 रोजगार सहायकों को लापरवाही के चलते जनपद पंचायत ने नोटिस थमाए हैं। तीन दिने के भीतर संबंधित रोजगार सहायकों ने जवाब नहीं दिया तो एक दिन का वेतन राजसात किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 2 Nov 2022, 6:24 PM IST

News

काम में लापरवाही बरत रहे थे रोजगार सहायक, 43 को मिला नोटिस, जवाब नहीं दिया तो कटेगा वेतन

संजीव जाट की रिपोर्ट

शिवपुरी. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले 43 ग्राम पंचायतों के 43 रोजगार सहायकों को बदरवास जनपद पंचायत सीईओ एलएन एप्पल के द्वारा तीन दिवसीय कारण बताओ नोटिस दिया गया है। साथ ही, जबाब मांगा गया है, नहीं देने पर एक दिन का वेतन राजसात करने की बात कही गई है। अन्यथा उक्त नोटिस का जवाब तीन दिवस ने मांगा है। जवाब नहीं देने पर एक पक्षी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।


सचिवों की क्या है लापरवाही

जनपद कार्यलय बदरवास के द्धारा 28 अक्टूबर की साप्ताहिक बैठक की सूचना पूर्व जारी होने के उपरांत भी निधारित समय पर बैठक में उपस्थित नही हुये है इस कारण आपकी ग्राम पंचायतो की समीक्षा नहीं हो सकी है। अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि, अगर आगामी बैठक में भी विलंब से उपस्थित हुए तो आपका एक दिवस का वेतन राजसात कर भुगतान किया जाएगा जिसकी जवाबदारी स्वयं की होगी। आप अपना कारण बताओ सूचना पत्र का जबाब 3 दिन में कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा गया है। समय सीमा में जबाब प्राप्त ना होने पर आपके विरूद्ध जिला कार्यालय को सेवा समाप्ती हेतु प्रस्तावित किया जाएगा। इसकी जबाबदारी स्वयं की होगी।

यह भी पढ़ें- लाइसेंसी हथियार रखने वालों की बढ़ सकती है मुसीबत, ये तैयारी कर रहा प्रशासन

यह भी पढ़ें- डायरिया और डेंगू का कहर : डायरिया की शिकार 2 बच्चियों ने तोड़ा दम, डेंगू से 6 माह के बच्चे की मौत


इन ग्राम पंचायतों के सचिवों को मिला नोटिस

बदरवास जनपद पंचायतों के अंतर्गत आने वाली 43 ग्राम पंचायतों के सचिवों को 3 दिन में जवाब पेश करने के लिए नोटिस दिया गया है। उनमें ग्राम पंचायत मूढ़ेरी, अगरा, झूलना, वायंगा, बरखेड़ा खुर्द, खजूरी, मांगरोल, सुमेला, बारई, रिजोदी, बामौर, बुढाडोंगर, सड़बुढ़, गिंदोरा, बामौर खुर्द, बिनेका, बरोदिया, मेघोनाबड़ा, मड़वासा, तरावली, पिरोठ, कुसुअन, रामगढ़, श्रीपुरचक्क, कुटवारा, पगारा, रिनहाय, आम्हारा, वेदमऊ, माढा, सिंघारई, टाठी, बिजरी, बमोर कला, धंधेरा, अकझिरी, टॉमकी, लालपुर, विजयपुरा आकोदा, टिलाकला, ढकरोरा, सुनाज उक्त ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायकों को नोटिस के माध्यम से जबाब मांगा है। नहीं देने पर एक दिन का वेतन राजसात किया जाएगा।

क्या कहते हैं जिम्मेदार ?

जनपद पंचायत बदरवास के सीईओ एल्ड एन पिप्पल का कहना है कि, निर्माणकार्यो की समीक्षा के लिए रोजगार सहायकों की बैठक बुलाई थी। उक्त बैठक में 43 रोजगार सचिव बगैर सूचना के नहीं आए हैं तो नोटिस दिया है। तीन दिन में जवाब नहीं देने पर एक दिन की वेतन राजसात किया जाएगा।