24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर के 70% होटलों की बुकिंग अचानक हुई फुल, किराया भी बढ़ा, जानिए इसका कारण

शहर की करीब 70 फीसदी होटलें और लॉज अभी तक बुक हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि, इसके पीछे वजह हैं, उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बना नया महाकाल कॉरिडोर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 2 Nov 2022, 3:40 PM IST

News

शहर के 70% होटलों की बुकिंग अचानक हुई फुल, किराया भी बढ़ा, जानिए इसका कारण

इंदौर. मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर की सभी होटलें इस साल औसत से कई गुना ज्यादा बुक हो चुकी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर की करीब 70 फीसदी होटलें और लॉज अभी तक बुक हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि, इसके पीछे वजह हैं, उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बना नया महाकाल कॉरिडोर। यहां आने वाले सभी दर्शनार्थी उज्जैन के किसी होटल या लॉज में जगह न मिल पाने के कारण इंदौर के होटलों में ठहरने के तहत बुकिंग पहले से कर रहे हैं।


सामने आए आंकड़ों के अनुसार, इंदौर के होटलों की बुकिंग का आंकड़ा पिछले वर्षों के मुकाबले 30 फीसदी ज्यादा है। हालांकि बढ़ती बुकिंग को देखते हुए होटल संचालकों ने अपने होटलों के रेंट भी दुगुना से तीन गुना तक बढ़ा दिए हैं। खास बात ये है कि, इसके बाद भी इंदौर के होटलों दिसंबर तक प्री बुकिंग हो चुकी है। होटलों को अभी से ही बड़ी संख्या में प्री बुकिंग मिल चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- अंगदान की कमी : 6 साल में सिर्फ 13 कैडेवर डोनेशन ही हुए, रोजाना 17 लोग ऑर्गन डोनर्स की कमी से मर रहे


इंदौर से उज्जैन का सफर भी महंगा

इस तरह होटलों की बुकिंग में आए बूम का एक बड़ा कारण ये भी है कि, उज्जैन महाकाल से सबसे नजदीक इंदौर ही ऐसा शहर है, जहां के होटलों में ठहरने की बेहतर व्यवस्था है। यहां से उज्जैन महाकाल लोक के दर्शन के लिए जाना भी आसान है। जानकारी के मुताबिक, लोगों की आवाजाही को देखते हुए टैक्सी और कार वालों ने भी किराया बढ़ा दिया है। दरअसल, इंदौर से उज्जैन तक जाने का किराया 3 हजार 200 से 3 हजार 500 रुपए तक लिया जा रहा है पहले ये किराया 2500 करीब था।

यह भी पढ़ें- घर में फांसी लगाती पत्नी को CCTV पर LIVE देख रहा था पति, 4 पन्नों के सुसाइड नोट में लिखा दर्द


उज्जैन में 80 तो इंदौर में 70 फीसदी होटल फुल

इसको लेकर मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के उपसंचालक उमाकांत चौधरी का कहना है कि, इंदौर उज्जैन में टूरिस्ट होटल लगभग 80 फीसदी तक भर चुके हैं। वहीं इंदौर के होटल भी 70 फीसदी होटल भर चुके हैं। लालबाग पैलेस, कांच मंदिर, बड़ा गणपति में जाने वालों की संख्या भी दुगुनी हो चुकी है और सभी पर्यटक बाहर के रहने वाले हैं, जो इंदौर घूमने आए हैं। साथ ही, इनमें महाकाल लोक देखने वालों की संख्या भी अधिक है।

यहां 151 बुजुर्ग जोड़ों ने लिए 7 फेरे, झूमकर नाचे नाती - पोते, वीडियो वायरल